{"_id":"e85a2f3b35e86d77644b10f792af7704","slug":"jrc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट रेजीमेंट को मिले 213 नए सैनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट रेजीमेंट को मिले 213 नए सैनिक
बरेली
Updated Fri, 14 Aug 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जाट रेजीमेंटल सेंटर के परेड ग्राउंड में बृहस्पतिवार को 10 महीने की ट्रेनिंग पूरी कर चुके 213 सैनिकों को देश सेवा की शपथ दिलाई गई।
जाट रेजीमेंटल सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर एएन झा सैनिकों को देश की आन बान और शान पर मर मिटने की कसम दिलाई। उन्होंने कहा कि सैनिक की ट्रेनिंग कभी पूरी नहीं होती। सेना के जवानों को हमेशा ही कुछ न कुछ नया सीखते रहना चाहिए। जो सैनिक जितनी अधिक मेहनत करेगा, वह उतनी ही बुलंदियों को छुएगा। सैनिकों को सेना के मूल्य और धर्म का पालन करते हुए अपना, परिवार, समाज और देश का नाम रोशन करना है। प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवान यतेंद्र सिंह, नवीन यादव, जत्थू सिंह, हरीश, दिनेश कुमार, जलजीत सिंह, देवेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह और चत्राराम को पुरस्कार प्रदान किए गए।