फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Join us every month to the Diwyangon a thousand

तो दिव्यांगों को हर माह मिलें एक हजार

Mon, 25 Jan 2016 01:30 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 25 Jan 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
Join us every month to the Diwyangon a thousand
बरेली। प्रदेश सरकार दिव्यांगों की पेंशन राशि बढ़ाकर एक हजार रुपये प्रति माह करने पर विचार कर रही है। साथ ही इनके लिए कैंप भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश विकलांग विकास विभाग सलाहकार (दर्जा राज्यमंत्री) अनीस मंसूरी ने सर्किट हाउस में जानकारी दी कि सरकार दिव्यांग कल्याण के लिए हर स्तर पर मदद करने को तैयार है। इसके तहत स्वास्थ्य, कृत्रिम अंग, पेंशन, रोजगार और ट्राई साइकिल आदि मुहैया कराई जा रही है। मंसूरी ने बताया कि अब तक तीस रुपये पेंशन मिल रही थी। किसी सरकार ने इस पर गौर नहीं किया। एक रुपये प्रति दिन मिलने पर भला क्या गुजारा होगा। अब उनकी ओर से सौंपे गए प्रस्ताव पर यूपी सरकार पेंशन राशि एक हजार रुपये करने पर विचार कर रही है।

मंसूरी ने बताया कि 25 जनवरी को इलाहाबाद में बड़ा कैंप लग रहा है। अगले माह बरेली में वृहद स्तर पर कैंप लगेगा। इससे पहले लाभार्थी चिन्हित होंगे। कैंप में उपकरण आदि वितरण होेंगे और पेंशन वितरण कार्यक्रम होगा। प्रदेश अध्यक्ष पसमांदा समाज मुख्तार मंसूरी, महासचिव अंजुम अली, मलिक अनवर, शाकिर मंसूरी, गन्नू अल्वी आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed