फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Attackers created ruckus shot three brothers in Bareilly Jogi Nawada

Bareilly News: जोगी नवादा में हमलावरों ने मचाया उत्पात, तीन भाइयों को गोली मारी, एक का पैर तोड़ा

Mon, 09 Dec 2024 02:26 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 09 Dec 2024 02:26 AM IST
सार

बरेली के जोगी नवादा में हमलावरों ने रविवार शाम वकील के पति पर हमला कर दिया। बचाने आए भाइयों पर फायरिंग कर दी, जिससे तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए। 

विज्ञापन
Attackers created ruckus shot three brothers in Bareilly Jogi Nawada
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के जोगी नवादा की चावल मंडी में रविवार शाम ढले हमलावरों ने रंजिश में महिला वकील के पति को घेरकर फायरिंग कर दी। वकील के पति व उनके तीन भाइयों को गोली लगी है, एक भाई का पैर तोड़ दिया गया। आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। एसपी सिटी समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच करने के साथ ही आरोपियों की तलाश में चार टीमें लगाई हैं।

विज्ञापन


चावल मंडी निवासी वकील रेनू सिंह ने अधिकारियों को बताया कि उनके पति लखन राठौर व्यापारी हैं। वह रविवार शाम करीब सात बजे घर लौट रहे थे। घर से थोड़ा पहले ही गली में विपक्षी टिंकू राठौर व उसके भाई सौरभ ने उन्हें घेर लिया। आरोपी उत्तराखंड की मंत्री के परिवार से जुड़े हैं। वे लोग गालीगलौज कर पीटने लगे। पति घर की ओर भागे और शोर मचाया तो टिंकू, सौरभ व करीब 15-20 लोग उनके पीछे घर तक आ गए।
विज्ञापन


जान से मारने की धमकी देकर हुए फरार 
रेनू सिंह के जेठ दरबारी लाल, उनसे छोटे प्रेमपाल और सबसे छोटे सूरज राठौर घर के बाहर भाई लखन को बचाने पहुंचे तो हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली जेठ प्रेमपाल राठौर के पेट में लगी। सूरज राठौर व लखन के पैरों में गोली लगी। हमलावरों ने लाठी-डंडों से पीटकर दरबारी लाल का घुटना तोड़ दिया। मोहल्ले के लोग जुटने लगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेली में लेखपाल का अपहरण: तलाश में जुटी चार टीमें, 12 दिन बाद भी नहीं चला पता, एसएसपी ने विवेचक बदला

एसपी सिटी मानुष पारीक बताया कि दोनों पक्षों में रंजिश है। एक पक्ष के चार लोगों पर हमला किया गया। एक के पेट में गोली लगी है। बाकी की हालत खतरे से बाहर है। आरोपियों की तलाश में एसओजी समेत दो थानों की चार टीमें लगाई हैं। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed