{"_id":"6673715f7fd308d5d0088a05","slug":"jobs-of-two-policemen-who-created-ruckus-after-drinking-alcohol-terminated-bareilly-news-c-4-bly1015-424085-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शराब पीकर बवाल करने वाले दो सिपाहियों की नौकरी खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शराब पीकर बवाल करने वाले दो सिपाहियों की नौकरी खत्म
विज्ञापन
बरेली। नशे में धुत होकर अपने ही साथी सिपाही का सिर फोड़ने वाले दो सिपाहियों रामू सिंह और अमित कुमार की सेवाएं समाप्त कर दी गईं। विभागीय जांच के बाद एसएसपी ने बुधवार रात दोनों का बर्खास्तगी आदेश जारी कर दिया।
पिछले साल तीन अक्तूबर को दोनों सिपाहियों ने चौपुला पर बवाल किया था। इन्होंने मोटर मैकेनिक ताहिर से शराब के लिए रुपयों की मांग की। ताहिर को भी पीटा गया। शिकायत पर कोतवाली में दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। कोतवाली पुलिस ने मेडिकल कराया तो दोनों के शराब पीने की पुष्टि हुई। इससे पहले एक जून को दोनों ने घुड़सवार पुलिस के सिपाही से शराब पीने के लिए रुपये मांगे थे। सिपाही के मना करने पर उसका सिर फोड़ दिया था। इसमें दोनों को निलंबित कर दिया गया था।
दोनों पर पहले भी कई जिलों में इसी तरह बवाल के मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि विभागीय जांच में दोनों सिपाही दोषी पाए गए। पुलिस जैसे अनुशासित विभाग में इनके कारनामे से आम-जनमानस में खाकी की छवि धूमिल हुई है। दोनों ही सिपाही सेवा करने लायक नहीं पाए गए। इसलिए उन्हें बर्खास्त कर दिया गया।