फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jmajm Baris- strong winds the weather changed

झमाझम बारिश- तेज हवाओं से बदला मौसम का मिजाज

Sat, 21 May 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sat, 21 May 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
दिन में चिलचिलाती धूम और उमस ने लोगों को खूब परेशान किया मगर रात 11 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। बादल छाने के बाद तेज हवा चली और झमाझम बारिश हो गई। दुनका समेत देहात के कई इलाकों में ओले भी गिरे। इससे लोगों को राहत मिली। वहीं दूसरी ओर आंधी और बारिश के कारण ओएचई तार टूटने से मुरादाबाद - बरेली रेलवे ट्रैक बाधित हो गया।  ट्रेनें खड़ी हो गईं। इंटरसिटी एक्सप्रेस नगरिया सादात स्टेशन पर डेढ़ घंटे खड़ी रही। इस दौरान यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। दिन में तो लोग गर्मी में बिजली न आने से परेशान थे ही, रात में भी आंधी के कारण शहर के कई हिस्सों में बिजली के तार टूटने से अंधेरा छा गया। 
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही सूर्य देव ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया था। सुबह 10 बजे का आलम यह था कि एक पल भी धूप में खड़ा होना मुश्किल था। जैसे-जैसे दिन चढ़ा गर्मी से लोग बेहाल होते रहे। हालांकि अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। फिर भी पारा 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शाम के बाद ठंडी हवा चलने लगी। रात करीब 11 बजे ठंडी हवा के साथ बादलों की गड़गड़ाहट के बीच बारिश शुरू हो गई। इससे मौसम का मिजाज बदलता दिखा लेकिन लगभग आधे घंटे में ही बारिश थम गई।  शनिवार को और उमस होने का अनुमान लगाया गया है। हालांकि बादलाें को देखकर बारिश की संभावना बनती दिख रही है, लेकिन मौसम विभाग ने अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं की। मौसम विज्ञानी भी मानसून में देरी के संकेत दे रहे हैं। वैसे, पिछले दो दिनाें से दिन की अपेक्षा रात का मौसम राहत दे रहा है। हालांकि न्यूनतम तापमान अभी भी 27. 1 डिग्री सेल्सियस पर है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकाें में हवाओं की दिशा बदलने से अगले कुछ दिन शाम को गर्मी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed