फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jingle Bell Rajendra Nagar won the championship in chess

Bareilly News: शतरंज में जिंगल बेल राजेंद्र नगर ने जीती चैंपियनशिप

Wed, 06 May 2026 01:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 06 May 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Jingle Bell Rajendra Nagar won the championship in chess
मानस स्थली रेजिडेंशियल स्कूल में आयोजित दो दिवसीय अंतर-विद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। बौद्धिक कौशल की इस कड़ी प्रतिस्पर्धा में शहर के 17 प्रतिष्ठित स्कूलों के लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने अपनी चालों का लोहा मनवाया। जिंगल बेल, राजेंद्र नगर ने ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया, जबकि जिंगल बेल, महानगर की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन


अंडर-7 बालक वर्ग में सेक्रेड हार्ट के हर्षिव बेनीवाल और बालिका वर्ग में जिंगल बेल की जाह्नवी ने बाजी मारी। अंडर-9 बालक वर्ग में सेक्रेड हार्ट के गुर्जर प्रथम स्थान पर रहे। अंडर-11 श्रेणी में जीआरएम के विहान सक्सेना और बालिका वर्ग में इसी स्कूल की अशरीया यसलोचन ने जीत दर्ज की। वहीं अंडर-13 में डीपीएस के अथर्व वर्मा और जिंगल बेल की स्वरा प्रजापति ने अपने-अपने वर्गों में पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


समापन समारोह के मुख्य अतिथि मानस स्थली ट्रस्ट के अध्यक्ष सत्येंद्र प्रकाश गोयल ने विजेताओं को मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. अनिल कुमार त्रिपाठी ने सभी प्रतिभागियों के खेल कौशल की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed