{"_id":"6a9739ff008928724c0dd8e1","slug":"jhumka-city-defeated-mahanagar-fc-3-0-bareilly-news-c-4-bly1015-957983-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: झुमका सिटी ने महानगर एफसी को 3-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: झुमका सिटी ने महानगर एफसी को 3-0 से हराया
Wed, 02 Sep 2026 02:17 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 02 Sep 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला फुटबॉल लीग में मंगलवार को 25वां मुकाबला खेला गया। इसमें झुमका सिटी फुटबॉल क्लब ने महानगर एफसी को 3-0 से हराया।
मैच की शुरुआत में महानगर एफसी के अनुज ने मिला आसान अवसर गंवा दिया। इसके तुरंत बाद पलटवार करते हुए झुमका सिटी के शिव प्रकाश बीच मैदान से गेंद लेकर आगे बढ़े। छठे मिनट में ही उन्होंने टीम के लिए पहला गोल कर दिया। इसके बाद झुमका के अनुभवी खिलाड़ी राजेश रावत ने दो-तीन विपक्षी खिलाड़ियों को चकमा देकर लंबा शॉट लगाया। विपक्षी गोलपोस्ट पर गिरी गेंद को देवांश बिष्ट ने लपककर नौवें मिनट में टीम के लिए दूसरा गोल किया।
दो गोल से पिछड़ने के बाद महानगर के संदीप ने दो खिलाड़ियों को छकाकर गेंद कुशाग्र सिंह को दी, लेकिन उनका शॉट गोलपोस्ट से टकराकर लौट आया। रोहित कनारी ने 18वें मिनट में करीब 18 गज की दूरी से शॉट लगाकर टीम को 3-0 से आगे कर दिया।
विज्ञापन
हाफ टाइम के बाद का खेल भी काफी रोमांचक रहा, हालांकि दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। मैच में महेश चंद, निष्कर्ष, मानवेंदर और महिमा सिंह ने रेफरी की भूमिका निभाई। इस दौरान चंद्र यादव, मनजीत सिंह, दलीप जोशी, सोनी, सचिव मून रॉबिन्सन आदि मौजूद रहे।