फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jholachhap misdeeds the 13 year old girl in bareilly

13 साल की लड़की से दरिंदगी: झोलाछाप ने मकान मालिक की बेटी से किया दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी

Sun, 06 Aug 2023 04:51 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 06 Aug 2023 04:51 PM IST
सार

पीलीभीत के बीसलपुर क्षेत्र का युवक कैंट क्षेत्र में एक मकान में किराये पर रहता है। रात में आरोपी युवक मकान मालकिन की बेटी को कमरे में खींच ले गया, उसके साथ दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
Jholachhap misdeeds the 13 year old girl in bareilly
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बरेली के कैंट इलाके में किराये पर रहने वाले झोलाछाप ने मकान मालकिन की 13 वर्षीय बेटी को कमरे में बुलाकर दरिंदगी की। पीड़ित किशोरी की मां ने झोलाछाप के खिलाफ कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


महिला के मुताबिक उसके घर में पीलीभीत जिले के थाना बीसलपुर के गांव रसिया खानपुर निवासी यासीन खान एक वर्ष से किराये पर रहता है। घर से कुछ दूरी पर उसकी दुकान है। चार दिन पहले उसकी बेटी रात में शौचालय जाने के लिए उठी थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बरेली के बंटी-बबली: पहले होटल में किया कांड, फिर क्लीनिक को बनाया निशाना, युवती बोली- मैं बड़े अधिकारी की बेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

 

चीखने पर दबाया मुंह 

उसी वक्त यासीन ने उसको कुछ सामान उठवाने की बात कहकर बुलाया और कमरे में खींचकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बेटी ने शोर मचाने की कोशिश की तो यासीन ने उसका मुंह दबा दिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। 

घटना के बाद उनकी बेटी रोते हुए अपने कमरे में जाने लगी। दूसरे किरायेदार ने उससे रोने का कारण पूछा तो बेटी ने घटना के बारे में बताया। लड़की की मां ने यासीन के खिलाफ कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed