फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jhansi Forest Department Ranger and staffAccused of extortion; complaint lodged with the Forest Minister

Bareilly News: झांसी वन विभाग के रेंजर, कर्मचारी पर वसूली का आरोप, वनमंत्री से शिकायत

Tue, 23 Jun 2026 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Jhansi Forest Department Ranger and staffAccused of extortion; complaint lodged with the Forest Minister
बरेली। फरीदपुर औद्योगिक क्षेत्र से लकड़ी लेकर झांसी जा रहे ट्रक को बबीना टोल प्लाजा पर रोककर जबरन 40 हजार रुपये वसूली करने का आरोप वन विभाग के स्टाफ और रेंजर पर लगा है। वन मंत्री समेत फरीदपुर थाना प्रभारी को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

ट्रक ड्राइवर भगवान दास के पत्र के अनुसार, 17 जून को ट्रक लोड कर झांसी जाने के दौरान वह बबीना टोल के पास रुका था। तभी वन विभाग का कर्मचारी बताकर दो लोगों ने ट्रक की जांच की। फिर जबरन ट्रक को झांसी रेंज ले चलने के लिए कहा। विरोध पर दोनों ने पीटा और ट्रक को जबरन मध्य प्रदेश की सीमा पर ले गए। सूचना ट्रक मालिक को दी गई तो उन्होंने डीएफओ निवाडी से संपर्क किया। फिर एक लाख रुपये की मांग की गई। फिर 40 हजार रुपये नहीं मिलने पर कार्रवाई की धमकी दी। तब मालिक ने रुपये भेजे।
विज्ञापन

रुपये ई-पेमेंट के जरिये वन विभाग के रेंजर के मोबाइल नंबर पर भेजे। तब एक व्यक्ति बाइक से आया और ट्रक छोड़ने के लिए कहा। ड्राइवर ने मोबाइल से पूरे प्रकरण का वीडियो बना लिया। लौटने के बाद वीडियो ट्रक मालिक को दिया। फिर शिकायती पत्र वन मंत्री को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपये वापस दिलाने और गैंगस्टर की कार्रवाई करने की मांग
फरीदपुर औद्योगिक क्षेत्र के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह ने बताया कि बरेली-मुरादाबाद के उद्यमियों और आरा मशीन संचालकों ने झांसी वन विभाग के अफसरों पर लगे आरोपों की जांच, स्क्रीनशॉट का मिलान करने की मांग की है। दोषी मिलने पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के निलंबन की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed