फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   jhagda

अब रिठौरा का माहौल खराब करने की कोशिश

Tue, 14 Jul 2015 12:50 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 14 Jul 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
रिठौरा। खुराफातियों ने मंदिर की दीवारों पर चार्ट पेपर का पोस्टर बनाकर लिख दिया कि रमजान के महीने में साउंड बजाया तो वह आग लगा देंगे। इसे लेकर काफी देर मंदिर के पास हंगामा होता रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत किया। घटना से दोनों समुदाय के लोगों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। सीओ नवाबगंज नरेश कुमार ने बताया कि किसी खुराफाती ने मंदिर पर चार्ट पेपर लिखकर माहौल खराब करने की कोशिश की थी। लोगों को समझाकर शांत कर दिया। खुराफाती के बारे में पता किया जा रहा है, लेकिन अब कोई खास बात नहीं है।  
विज्ञापन

कस्बे में होली चौराहा पर प्रसिद्ध मां दुर्गा का मंदिर है। इस मंदिर की दीवारों पर रविवार की रात में कुछ खुराफातियों ने हिंदुओं पर धार्मिक टिप्पणी चार्ट पेपर पर लिखकर दो जगह चस्पा कर दिए। दो स्थानों पर मंदिर के दीवारों पर भी लिखकर टिप्पणी की गई थी। सावन में मंदिर में साउंड सिस्टम लगा रहता है। कांवड़िए इसी मंदिर से सावन में जल लेने के को निकलते हैं। यहीं आकर जल चढ़ाते भी हैं। इस समय भी मंदिर में साउंड लगा है, लेकिन सुबह-शाम आरती के समय ही बजता है। खुराफाती ने दोनों चार्ट पेरों पर लिखा था कि रमजान में साउंड बजाया तो मंदिर में आग लगा देंगे। पेन्ट से भी इस्लाम जिंदाबाद और 786 भी दीवारों पर लिखा गया। सोमवार की सुबह मन्दिर के सेवादार पूरनलाल आये तो उन्होंने चार्ट पेपर और दीवार पर लिखी गई टिप्पणियों की सूचना कस्बे में दी तो लोेगों की भीड़ जमा हो गई। थाना हाफिजगंज की रिठौरा चौकी इंचार्ज पवन सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस कर्मियों की मदद से चार्ट पेपरों को हटवा दिया। पेन्ट मंगवाकर लिखा हुआ दीवारों से मिटवा दिया। पूर्व सभासद बाबूराम सभासद, लेखराज, पूरन आदि के साथ चौकी पर बातचीत कर सभी से भाईचारा बनाए रखने की अपील की। चौकी इंचार्ज पवनसिंह ने बताया कि जल्द ही खुरापातियों का पता निकालकर उनके खिलाफ  कार्रवाई की जायेगी।  
विज्ञापन


21 मई को व्हाट्स एप हुई थी टिप्पणी
-रिठौरा में 21 मई को व्हाटसएप पर धर्मिक टिप्पणी करके माहौल खराब रहा। 20 लोगों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज हुआ था। 300 लोगों को पांच-पांच लाख रुपयों के मुचलके पर पाबंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘ईद और सावन में माहौल खराब करने वालों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की जाएगी। इस तरह के लोगों को चिह्नांकित किया जाएगा’ गौरव दयाल, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed