{"_id":"6af62b03a5963324be007d6c","slug":"jewelry-and-cash-stolen-from-the-bag-of-a-woman-returning-by-tempo-bareilly-news-c-419-1-bd11002-785-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: टेंपो से लौट रही महिला के बैग से जेवर व नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: टेंपो से लौट रही महिला के बैग से जेवर व नकदी चोरी
विज्ञापन
शीशगढ़। भैया दूज का त्योहार मनाकर टेंपो से घर लौट रही एक महिला के बैग से सोने-चांदी के आभूषण व 30 हजार की नकदी चोरी हो गए। महिला ने टेंपो में सवार कुछ संदिग्ध लोगों पर चोरी की आशंका जताते हुए चालक के खिलाफ शिकायत की है।
थाना खजुरिया क्षेत्र के गांव बहादुरगंज निवासी महिला उर्मिला ने तहरीर देकर बताया कि वह बृहस्पतिवार दोपहर में भैया दूज का त्योहार मना कर घर लौट रही थी। वह थाना शाही क्षेत्र के मिर्जापुर चौराहे से शीशगढ़ आने के लिए एक टेंपो में शाम के समय बैठी थी। महिला का बैग चालक ने टेंपो की छत पर रख दिया था। आरोप है कि रास्ते में सहोड़ा से टेंपो में चार अन्य लोग भी सवार हो गए। महिला का आरोप है कि चालक ने उन चारों लोगों को गांव बुची के पास बिना किराया लिए ही उतार दिया।
इसके बाद महिला शीशगढ़ पहुंची तो उसने बैग चेक किया, जो ऊपर से फटा पड़ा मिला। महिला ने जब टेंपो चालक से बैग के बारे में सवाल किया और सामान गायब होने की बात कही तो आरोप है कि चालक बिना किराया लिए ही भाग गया। महिला को आशंका है कि रास्ते में टेंपो में सवार हुए लोगों ने बैग से चोरी किया है। सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। संवाद