Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jewellery and cash worth Rs 5 lakh stolen from two houses in Narsua in two days

Bareilly News: नरसुआ में दो दिन में दो घरों से पांच लाख के जेवर व नकदी चोरी

Fri, 28 Nov 2025 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash worth Rs 5 lakh stolen from two houses in Narsua in two days
शीशगढ़। थाना क्षेत्र के गांव नरसुआ में चोरों ने दो दिन में दो बंद घरों को निशाना बनाकर वहां से पांच लाख के जेवर और माल पर हाथ साफ कर दिया। मामले में दोनों पीड़ित व्यक्तियों ने बृहस्पतिवार को पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पीड़ित समीर खां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह परिवार सहित उत्तराखंड के रुद्रपुर में रहता है। वह होमगार्ड के पद पर तैनात हैं। वह शनिवार को गांव नरसुआ आया था। शाम को रुद्रपुर चला गया। मंगलवार की रात में उनके घर में चोरी हो गई। बुधवार सुबह सूचना पर जब वह पहुंचे तो सोने का एक पेंडल, लगभग दो किलो चांदी के जेवर व अन्य जरूरी सामान गायब थे।
विज्ञापन


दूसरी घटना भी उसी गांव की है। हरीश बाबू ने तहरीर में बताया की वह परिवार सहित कार्य के सिलसिले में रुद्रपुर में रहते हैं। चोरो ने बुधवार की रात में उनके घर के तालेे तोड़कर घटना को अंजाम दिया। बृहस्पतिवार को पिता की सूचना पर जब घर पहुंचे तो मौके से एक सोने की चेन, झुमकी, दो अंगूठी, दो जोड़ी पायल, एक बिछुआ, दो हजार की नकदी व अन्य जरूरी सामान गायब थे। इधर, थानाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने बताया की दोनों मामलों की तहरीर प्राप्त हुई है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
सिरौली में एक घर से दो लाख के जेवर की चोरी
सिरौली। मोहल्ला फर्जदनगर में बुधवार की रात एक घर में घुसकर चोर दो लाख रुपये का जेवर और अन्य सामान लेकर भाग गए। गृहस्वामी की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को चोरी का मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, कस्बे के मोहल्ला फरजंद नगर की मीनू पत्नी छोटे सिंह ने बताया कि उनके घर चोर बुधवार रात में दीवार फांदकर प्रवेश कर गए। उन्होंने बक्से में रखा उनका पर्स अपने कब्जे में ले लिया, जिसमें चेन, हार, झाले, लट, तीन अंगूठी और चांदी की पाजेब, एक आई फोन था। इसके बाद चोर भाग गए। इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed