{"_id":"6aea5023fa2d5e928004dd15","slug":"jewellery-and-cash-stolen-from-two-houses-in-tanda-changa-bareilly-news-c-419-1-bd11002-760-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: टांडा छंगा में दो मकानों के ताले काटकर जेवर और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: टांडा छंगा में दो मकानों के ताले काटकर जेवर और नकदी चोरी
विज्ञापन
शीशगढ़। टांडा छंगा चौकी क्षेत्र के गांव टांडा छंगा में चोरों ने दो बंद मकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर एक मकान से 50 हजार रुपये की नकदी और दूसरे मकान से सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर भाग गए। चोरी की घटना के बाद चोर सीसी कैमरे में कैद हो गए। मंगलवार सुबह घर पहुंचने पर पीड़ितों को चोरी की जानकारी हुई तो गांव में हलचल रही।
गांव निवासी अर्श ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार दोपहर बाद उनकी नानी की तबीयत खराब होने के कारण वह परिवार सहित घर में ताला लगाकर बाहर चले गए थे। मंगलवार सुबह जब वह वापस घर पहुंचे तो मकान का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी में रखी 50 हजार रुपये की नकदी व सोने-चांदी के आभूषण गायब थे।
वहीं, चोरी की दूसरी वारदात गांव के ही इमरान के बंद मकान में हुई। बताया गया कि इमरान अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं।
इसी का फायदा उठाकर चोरों ने उनके मकान के दरवाजे का ताला तोड़ दिया और अंदर घुसकर अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। वहीं, आसपास के लोगों ने चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शीशगढ़ पुलिस शिकायत के आधार पर जांच करा कर कार्रवाई कर रही है।