फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   JE accused the officer of harassment video goes viral in Bareilly

UP: 'मैं मर जाऊंगा... साहब ने जीना हराम कर दिया', जेई का आरोप- एससी हूं, इसलिए उत्पीड़न कर रहे अधिकारी

Sat, 25 May 2024 09:02 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 May 2024 09:02 PM IST
सार

बरेली में भूमि संरक्षण विभाग के जेई ने भूमि संरक्षण अधिकारी पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। जेई ने रोते हुए वीडियो बनाया, जिसमें वह कह रहे हैं कि मैं मर जाऊंगा... बीएसए साहब ने जीना हराम कर दिया है मेरा। 

विज्ञापन
JE accused the officer of harassment video goes viral in Bareilly
जेई ने रोते हुए बनाया वीडियो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में भूमि संरक्षण विभाग के जेई का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह बीएसए (भूमि संरक्षण अधिकारी) पर गंभीर आरोप लगा रहा है। वीडियो में वह एससी (अनुसूचित जाति) होने के कारण प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कह रहा है कि टॉयलेट जाने पर भी लेटर मिल जाता है। तीन माह से उसका वेतन भी रोक रखा है।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में जेई अजीत कुमार ने रोते हुए आरोप लगाया है कि बीएसए संजय सिंह साल भर से अनावश्यक प्रताड़ित कर रहे हैं। कहा कि मेरा वीडियो बना लो। मैं मर जाऊंगा, सही बता रहा हूं। बीएसए साहब ने जीना हराम कर दिया है मेरा। कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मैं डीएम साहब के यहां जाऊंगा। वीडियो को मुख्यालय तक वायरल करूंगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भूमि संरक्षण की डीडी नीरजा सिंह ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में है। हम जिस तंत्र से जुड़े हैं, उसके कई नियम व कानून हैं। आरोपों की जांच हो रही है या नहीं या क्या जांच हो रही है, इस बारे में आपको कुछ नहीं बता सकती। डीएम साहब आधिकारिक बयान दे सकते हैं। 

Trending Videos

काम तो करना पड़ेगा : बीएसए
बीएसए संजय सिंह ने बताया कि उनके कहने से क्या होता है? मेरे सामने इस तरह का कोई वाक्या नहीं हुआ है। यह सरकारी काम है, पत्र दिया जाता है। वह बहकावे में आकर ऐसा कर रहे हैं। हम बैठे हैं तो काम कराएंगे ही। उच्चाधिकारियों को भी पूरे मामले की जानकारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed