फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   JE Abid Hussain suspended after being arrested taking bribe in bareilly

Bareilly News: जेई आबिद हुसैन निलंबित... भेजा गया जेल, 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार

Fri, 18 Oct 2024 08:15 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 18 Oct 2024 08:15 AM IST
सार

एंटी करप्शन की टीम ने बुधवार को जाल बिछाकर जेई आबिद हुसैन को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। उसने एक किसान से नलकूप कनेक्शन देने के एवज में 30 हजार रुपये लिए थे। 

विज्ञापन
JE Abid Hussain suspended after being arrested taking bribe in bareilly
आरोपी जेई आबिद हुसैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुए नदौसी क्षेत्र के अवर अभियंता (जेई) आबिद हुसैन को बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया गया। उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कराई गई है। वहीं, एंटी करप्शन कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भी भेज दिया गया।

विज्ञापन


गांव बल्लिया निवासी सुनील कुमार ने नौ सितंबर को नलकूप के लिए बिजली कनेक्शन का आवेदन दिया था। जेई सुशील कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया। जब एस्टीमेट बना तब तक सुशील कुमार का तबादला हो गया। उनकी जगह आए आबिद हुसैन ने कनेक्शन देने के बदले 30 हजार रुपये मांगे। सुनील कुमार की शिकायत पर एंटी करप्शन की टीम ने बुधवार को जाल बिछाकर जेई को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

कमरे में मिले थे 1.42 लाख रुपये
अधीक्षण अभियंता ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि आबिद हुसैन को निलंबित किया गया है। अब विभागीय जांच शुरू होगी। जांच के निष्कर्ष पर अगली कार्रवाई होगी। एंटी करप्शन के सीओ यशपाल सिंह के मुताबिक, जेई के खिलाफ फतेहगंज पश्चिमी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी को जेल भी भेज दिया गया। 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए जेई के कमरे से 1.42 लाख रुपये और जेब से 8200 रुपये बरामद हुए। आरोपी इनका कोई हिसाब नहीं दे पाया। विवेचना में इस पर भी छानबीन होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed