Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jaya Kishori will give the mantra of success in life

Bareilly News: जीवन में सफलता का मंत्र देंगी जया किशोरी

Sat, 07 Jun 2025 02:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Jaya Kishori will give the mantra of success in life
बरेली। सुप्रसिद्ध कथावाचक व प्रेरक वक्ता जया किशोरी 10 जून को शहर में होंगी। अमर उजाला और फ्यूचर कॉलेज की ओर से कॉलेज परिसर में होने वाले कार्यक्रम ''क्षितिज : विचारों से बदलाव तक'' के विशेष प्रेरक सत्र को वह शाम साढ़े पांच बजे संबोधित करेंगी। यह कार्यक्रम छात्रों और शहर के अन्य इच्छुक श्रोताओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होगा। यहां वे जया किशोरी से आस्था, ज्ञान, आत्मबल, सफलता और समय प्रबंधन का मंत्र ले सकेंगे।
विज्ञापन

आधुनिक मीरा के नाम से प्रसिद्ध जया किशोरी के व्याख्यान न केवल धार्मिक होते हैं, बल्कि उनमें व्यावहारिक जीवन के लिए भी कई महत्वपूर्ण संदेश छिपे होते हैं। ये संदेश युवाओं को सही दिशा दिखाने में सहायक होते हैं। उनके कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। फ्यूचर कॉलेज प्रबंधन में इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह है। चेयरमैन मुकेश गुप्ता ने बताया कि हमें खुशी है कि जया किशोरी जी ने हमारे निमंत्रण को स्वीकार किया है। उनके विचार निश्चित रूप से हमारे छात्रों को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने और जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखने के लिए प्रेरित करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed