फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jatayu and Hanuman will enhance the beauty of Ramayana Vatika along with Shri Ram

Bareilly News: श्रीराम के साथ रामायण वाटिका की शोभा बढ़ाएंगे जटायु और हनुमान

Fri, 11 Oct 2024 06:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
Jatayu and Hanuman will enhance the beauty of Ramayana Vatika along with Shri Ram
बरेली। श्रीराम के साथ जटायु और हनुमान बीडीए की रामायण वाटिका की शान बढ़ाएंगे। वाटिका में चित्रों और मूर्तियों के जरिये राम वनगमन के प्रसंग को जीवंत किया जाएगा। राम की 51 फुट ऊंची मूर्ति लगाई जाएगी। साथ ही 25 फुट के हनुमान और 30 फुट ऊंचाई पर जटायु विराजमान होंगे।
विज्ञापन

नाथ नगरी में धार्मिक पर्यटन को विस्तार देने के लिए सीएम की महत्वाकांक्षी परियोजना रामायण वाटिका अब साकार होने लगी है। रामगंगानगर आवासीय योजना में रामायण वाटिका के सरोवर में भगवान राम की 51 फुट ऊंची मूर्ति स्थापित करने के लिए टेंडर हो गए हैं। हनुमान और जटायु की प्रतिमा लगाने के लिए निजी कंपनियों ने प्रस्तुतीकरण दिया है। बीडीए के सचिव योगेंद्र कुमार ने बताया कि श्रीराम जिन-जिन स्थानों से होकर वन को गए थे, उनका सहज स्वरूप वाटिका में नजर आए, यही प्रयास है।
विज्ञापन

--
रामायण वाटिका में श्रीराम की 51 फुुट ऊंची, हनुमान जी की 25 और जटायु की 30 फुट ऊंची प्रतिमा लगाई जानी है। इसके लिए चार कंपनियों के प्रस्ताव आए हैं। उनको परखने के बाद निर्माण शुरू कराया जाएगा। - मनिकंडन ए, उपाध्यक्ष, बीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed