फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jat will show youth in regiment center

जाट रेजीमेंट सेंटर में युवा दिखाएंगे दमखम

Sat, 01 Apr 2017 01:16 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Sat, 01 Apr 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
Jat will show youth in regiment center
Jat will show youth in regiment center - फोटो : बरेली, अमर उजाला
सेना भर्ती के लिए शनिवार से युवा मैदान में पसीना बहाएंगे। आठ दिन तक अलग-अलग जिलों के अभ्यर्थी जाट रेजीमेंट सेंटर में दौड़ेंगे। भोर में ढाई बजे ग्राउंड का गेट खुल जाएगा। पांच बजे पहली दौड़ होगी। सभी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। पहले दिन बलरामपुर, श्रावस्ती और सीतापुर के 6987 अभ्यर्थी आएंगे। रैली में 63311 युवाओं ने आवेदन किया है। दलाल और फर्जी दस्तावेजों से निपटने का भी इंतजाम किया गया है। 
विज्ञापन

जाट रेजिमेंट सेंटर में रैली की तैयारियों का जायजा सेना के अधिकारियों ने लिया। यहां सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सोल्जर जनरल ड्यूटी, सोल्जर क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल, सोल्जर नर्सिंग असिस्टेंट, हवलदार, सोल्जर टेक्निकल और सोल्जर ट्रेडर्स मैन के लिए भर्ती होगी। भर्ती 08 अप्रैल तक चलेगी। दौड़ और मेडिकल में पास युवाआें की परीक्षा होगी। निदेशक कर्नल जेएस धनोवा ने बताया कि एक बार में 200 से 300 अभ्यर्थी दौड़ेंगे।  
विज्ञापन


भरतौल में ठहरेंगे अभ्यर्थी 
रैली में आने वाले अभ्यर्थियों के ठहरने के लिए भरतौल सेना ग्राउंड में इंतजाम किया गया है। सड़क किनारे चादर बिछा कर सोने वाले अभ्यर्थियों को वहीं जाना होगा। निदेशक कर्नल जेएस धनोवा ने बताया जिनकी भर्ती अगले दिन हैं, वे सीधे भरतौल स्थिति आर्मी के ओपन ग्राउंड में जा सकते हैं। परिवहन के साधन मौजूद रहेंगे। सेटेलाइट से बस की सहूलियत मिलेगी। यहां पानी, शौचालय और बिजली का इंतजाम होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आधार कार्ड और पैन कार्ड नहीं है जरूरी 
आधार कार्ड और पैन कार्ड की जरूरत दौड़ में नहीं पड़ेगी। दौड़ और साक्षात्कार यहां तक कि मेडिकल में भी पास होने के बाद अगर ज्वाइनिंग होती है तब आधार कार्ड या फिर पैन कार्ड लाना अनिवार्य होगा। ज्वाइनिंग के बाद सैलरी खाते में आती है, इसलिए इसकी जरूरत पड़ती है। लेकिन दौड़ में जरूरी नहीं है।

इस तरह होगी भर्ती 
मार्शल एरिया में दौड़ के लिए इकट्ठा होने के बाद 300 लोगाें को अंदर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थी का पंजीकरण होगा और छाती देखी जाएगी। बीम, पीएफटी और बैलेंस चेक करने के बाद टीम में बांटकर साक्षात्कार होगा। इसमें चयनित अभ्यर्थी का मेडिकल और फिर सामान्य प्रवेश परीक्षा होगी।

लंबाई और वजन नापने की एक साथ इलेक्ट्रानिक मशीन
अभ्यर्थियों की बढ़ती भीड़ के चलते लंबाई और वजन अलग-अलग नहीं नापा जाएगा। एक ही मशीन पर दोनों तरह की जांच हो जाएगी। इसमें अभ्यर्थी के खड़े होते ही मशीन लंबाई और वजन बताएगी। 

दस्तावेज नापने के लिए होंगे शिक्षाधिकारी 
कर्नल जेएस धनोवा ने बताया कि दस्तावेज जांचने के लिए शिक्षा अधिकारी यहां मौजूद होंगे। अभ्यर्थी एक दिन में एक बार ही दौड़ सकता है। अगर किसी ने दो आवेदन किए हाेंगे तो पहला भी निरस्त होगा।

डॉक्टराें की टीम रहेगी मौजूद 
जिला अस्पताल से डॉक्टरों की टीम रैली स्थल पर लगाई गई है। इनको पांच बजे पहुंचना है। सेना की ओर से बताया गया है कि जब तक डॉक्टर नहीं पहुंचेंगे तब तक दौड़ शुरू नहीं की जाएगी।

ये दस्तावेज रखें अपने साथ 
शैक्षिक अंकतालिका व सर्टिफिकेट, तीन फोटो, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, विवाहित व अविवाहित प्रमाण पत्र
छूट के लिए एनसीसी, स्पोर्ट व रिलेशनशिप प्रमाण पत्र 
इस तरह होगी दौड़
तिथि             जिला                             अभ्यर्थी 
1 अप्रैल     बलरामपुर, श्रावस्ती, सीतापुर    6987
2 अप्रैल     बहराइच, लखीमपुर खीरी        8835
3 अप्रैल     हरदोई                                   7826
4 अप्रैल    फर्रुखाबाद                            8117
5  अप्रैल   पीलीभीत, संभल                 9915
6 अप्रैल     बरेली                                 10138
7 अप्रैल     बदायूं                                   6990
8 अप्रैल     शाहजहांपुर                           4503 


सेटेलाइट से नकटिया को नहीं जाएंगी कार और भारी वाहन
सेना भर्ती रैली के चलते यातायात पुलिस ने डायवर्जन लागू किया है। सेटेलाइट तिराहे से नकटिया के बीच सभी भारी वाहन और कार शुक्रवार रात 9 से शनिवार दोपहर 1 बजे तक नहीं जा सकेेंगे। एसपी ट्रैफिक ओपी यादव ने बताया कि यह डायवर्जन 10 अप्रैल तक लागू रहेगा। बरेली से शाहजहांपुर जाने वाले भारी वाहन और कार सेटेलाइट तिराहे से बीसलपुर चौराहा होकर बड़ा बाईपास चौराहा होकर जाएंगे। शाहजहांपुर से बरेली की तरफ आने वाले सभी वाहन इंवर्टिस तिराहे से बड़ा बाईपास होते हुए आएंगे। भारी वाहन नरियावल से आगे नहीं आ सकेंगे। नरियावल से बिथरी रोड, बड़ा बाईपास, बीसलपुर चौराहा होते हुए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed