फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jat regiment wins most awards at amar ujala Flower exhibition

 अमर उजाला परिसर में महके फूल, जाट रेजिमेंट रहा विजेता

Tue, 20 Mar 2018 12:27 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Tue, 20 Mar 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
Jat regiment wins most awards at amar ujala Flower exhibition
winners
शहर के लोगों में फूलों के प्रति दीवानगी बढ़ रही है। बागवानी का शौक भी लगातार निखार ले रहा है। सोमवार को अमर उजाला की पुष्प प्रदर्शनी में तीन दिन के अनुभव साझा करते हुए निर्णायक डॉ. आलोक खरे और अल्पना जोशी ने यह बात कही। दोनों निर्णायकों ने तीन दिन की मेहनत से हर वर्ग की तीन हजार से अधिक प्रविष्टियों को परखा। सोमवार शाम मुख्य अतिथि निवर्तमान जिलाधिकारी राघवेंद्र विक्रम सिंह की मौजूदगी में प्रदर्शनी के परिणाम घोषित हुए तो मालियों के चेहरे खिल गए। डीएम बरेली से विदाई की पूर्व संध्या अमर उजाला के साथ गुजारकर खुश दिखे। अमर उजाला परिसर की खासियत हजारों चिड़ियों का झुंड शाम के वक्त दिन भर के सफर से लौटा और परिसर के बुजुर्ग पेड़ पर चहचहाने लगा तो कार्यक्रम में बैठा हर पुष्प प्रेमी कौतूहल से उन्हें देखने लगा। ऐसा लग रहा था जैसे ये चिड़ियां भी फूल और पेड़ों की अहमियत सबको बताते-समझाते हुए उनसे अपनी सुरक्षा का वादा लेना चाह रही हों।
विज्ञापन

यह गणमान्य रहे मौजूद
बरेली। मुख्य अतिथि के रूप में निर्वमान डीएम राघवेंद्र विक्रम सिंह एवं एसआर इंटरनेशनल के डायरेक्टर शुभम गोयल उपस्थित रहे। विधायक पप्पू भरतौल, सिटी मजिस्ट्रेट यूपी सिंह, एसीएम सुल्तान अशरफ सिद्दीकी, खनन अधिकारी रोहित यादव, सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, प्रमोद यादव, उद्यमी अजय शुक्ला, मारिया फ्रोजन से डायरेक्टर ईशान, पवन मिश्रा, बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर अंशुल अग्रवाल, एनके मिश्रा, तारिक वारसी, पीए माेंगा, नवीन गैस के अजय जैन, डॉ. शशांक शुक्ला, डॉ. एमएस बास, डॉ. विनोद पागरानी, डॉ. अरविंद अग्रवाल, डॉ. विमल भारद्वाज, डॉ. राजीव अग्रवाल, डॉ. विकास वर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन तूलिका अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन

37 पुरस्कार जीतकर जाट रेजिमेंट रहा प्रथम
बरेली। चार वर्गों में सबसे ज्यादा 37 पुरस्कार जीतकर जाट रेजिमेंट (जेआरसी) पहले स्थान पर रहा। रेजिमेंट की ओर से ब्रिगेडियर इंद्रजीत सिंह ने पुरस्कार प्राप्त किए। कैंट बोर्ड प्रतियोगिता में 34 पुरस्कार जीतकर दूसरे नंबर पर रहा। तीसरे नंबर पर जाट ऑफिसर्स मेस रही, उसे कुल 19 पुरस्कार मिले।  गार्डन और लॉन वर्ग में फूलों वाली कोठी फिर से टॉप पर रही। लॉन वर्ग में कुल 14 प्रविष्टियां मिलीं। 11 प्रविृष्टियों को प्रथम, चार को द्वितीय और एक को तृतीय पुरस्कार मिला। गार्डन वर्ग में कुल 25 प्रविष्टियां मिली। इनमें 11 को प्रथम और 11 को ही द्वितीय पुरस्कार मिला, दो को तृतीय पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन प्रतिभागियों ने सजाई अमर उजाला की बगिया
प्रदर्शनी में कुल 47 प्रतिभागियों ने तीन हजार प्रविष्टियां भेजीं। इनमें जाट मेमोरियल, म्यूजियम जाट रेजिमेंट, जाट ऑफिसर्स मेस, लेफ्टिनेंट जनरल हरीश ठुकराल, कर्नल रवि रोशन सिंह, अंबिका रोशन, जाट हाउस से ब्रिगेडियर इंद्रजीत सिंह, कैंट बोर्ड, बरेली क्लब, आईवीआरआई, बिशप कोनराड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, क्रिएथिक्स पब्लिक स्कूल, जेएलए ब्रिगेडियर सुरेंद्र, जेएलए मेन ऑफिस, स्नेह लता, केसीएमटी, पुष्पांजलि, ऑरिएंटल एरोमेटिक्स लिमिटेड, बीबीएल, प्रभा जौहरी, अजय खंडेलवाल, सोनिया खोली, कीर्ति कपूर, गंगाशील महाविद्यालय, डॉ. शशिबाला राठी, श्रीकृष्णा नर्सरी, एसआर इंटरनेशनल स्कूल, डॉ. हरीश चंद्रा, हरीश भल्ला, मो. कामरान खान, रजत खंडेलवाल, स्नेह खंडेलवाल, राजेश अग्रवाल, विभा वैद, शिप्रा श्रीवास्तव, मोहन राजपूत, विभा अरोड़ा, प्रभा मोंगा, इंजीनियर राजेंद्र प्रसाद, प्रवीन सिंह ऐरन, सुधीर यादव, शिवचरण कश्यप, देव मूर्ति, रजनी अग्रवाल, विधायक राजेश मिश्र उर्फ पप्पू भरतौल, आभा मोंगा शामिल रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed