UP News: अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू की ट्रेनें फुल... कई में टिकट बुकिंग बंद, स्पेशल गाड़ियों में लंबी वेटिंग
छुट्टियों का सीजन और तीन जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा से पहले बरेली होते हुए जम्मू जाने वाली सभी ट्रेनें फुल हो गई हैं। नियमित ट्रेनों में अगस्त के दूसरे सप्ताह तक कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली होते हुए जम्मू, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा और उधमपुर के लिए अप-डाउन 38 के अलावा आठ विशेष ट्रेनों का भी संचालन किया जा रहा है। 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला और भारत-पाकिस्तान के बीच पैदा हुए तनाव के कारण जम्मू की ट्रेनों में टिकट बुकिंग का आंकड़ा अचानक घट गया था। अब हालात सामान्य होने लगे हैं। इस बीच अमरनाथ यात्रा की तारीख की भी घोषणा हो चुकी है। ऐसे में अचानक जम्मू की ट्रेनों में बुकिंग तेज हो गई है। कई ट्रेनों में नो रूम के कारण बुकिंग बंद हो गई है।
बरेली से जम्मू, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा और उधमपुर के लिए रोजाना औसतन 500-700 टिकट की बुकिंग हो रही है। यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण रेलवे ने तीन जोड़ी विशेष ट्रेनों के संचालन में भी विस्तार किया है।
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर में भीषण हादसा: हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, गोरखपुर के पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, तीन घायल
बरेली-जम्मू के बीच ट्रेनों में सीटों की स्थिति
14691 : सप्ताह में एक दिन चलने वाली मोरध्वज एक्सप्रेस की स्लीपर श्रेणी में अगस्त के पहले सप्ताह तक कन्फर्म टिकट नहीं हैं। जुलाई के पहले और दूसरे सप्ताह की कई तिथियों में एसी तृतीय और प्रथम श्रेणी में नो रूम की स्थिति है।
12331 : सप्ताह में तीन दिन चलने वाली हिमगिरि एक्सप्रेस की किसी भी श्रेणी में जून और अगस्त के पहले सप्ताह में कन्फर्म टिकट नहीं हैं। स्लीपर श्रेणी में नो रूम है। एसी प्रथम, द्वितीय और तृतीय में वेटिंग 80 के पार हो चुकी है।
13151 : नियमित चलने वाली जम्मूतवी एक्सप्रेस की किसी भी श्रेणी में जुलाई के अंत तक कन्फर्म टिकट नहीं है। स्लीपर श्रेणी में नो रूम है। एसी तृतीय में भी कई तिथियों में नो रूम के कारण टिकट बुक नहीं हो रहे हैं।
12587 : प्रत्येक सोमवार को चलने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस की स्लीपर श्रेणी में अगस्त के पहले सप्ताह तक वेटिंग 30 से लेकर 85 तक है। एसी प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी में भी अगस्त तक कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे।
22317 : प्रत्येक मंगलवार को चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस एसी तृतीय श्रेणी की आरक्षित ट्रेन है। जुलाई के तीसरे सप्ताह तक यह ट्रेन भी फुल है। लगातार वेटिंग बढ़ने के कारण इस ट्रेन में भी आने वाले दिनों में नो रूम की स्थिति बन जाएगी।
15651 : सप्ताह में एक दिन चलने वाली लोहित एक्सप्रेस फुल हो चुकी है। इस ट्रेन की स्लीपर श्रेणी में वेटिंग 125 के पार है। एसी तृतीय और द्वितीय में भी अगस्त के पहले सप्ताह तक कन्फर्म टिकट नहीं हैं।
12355 : अर्चना एक्सप्रेस का संचालन सप्ताह में दो दिन किया जाता है। अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर यह ट्रेन अभी से फुल हो गई है। स्लीपर श्रेणी में पूरे जून नो रूम होने के कारण टिकट बुकिंग बंद है।
15655 : कामाख्या एक्सप्रेस भी फुल है। सप्ताह में एक दिन चलने वाली इस ट्रेन की स्लीपर श्रेणी में वेटिंग 150 तक पहुंच चुकी है।
विशेष ट्रेनों में भी धड़ाधड़ बुकिंग
04603 वाराणसी-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा विशेष ट्रेन, 05193 छपरा-उधमपुर विशेष ट्रेन की स्लीपर श्रेणी में वेटिंग 125 तक पहुंच चुकी है। 04605 गुवाहटी-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा विशेष ट्रेन में भी जुलाई के पहले सप्ताह तक कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा। 03221 राजगीर-उधमपुर विशेष ट्रेन की स्लीपर, एसी तृतीय और द्वितीय श्रेणियों में वेटिंग लिस्ट लगातार लंबी हो रही है।
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर में भीषण हादसा: हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, गोरखपुर के पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, तीन घायल
देरी से आईं ये नियमित ट्रेनें
13009 दून एक्सप्रेस, 13005 राप्ती गंगा एक्सप्रेस, 19269 मुजफ्फरपुर सुपरफास्ट, 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 12356 अर्चना एक्सप्रेस, 13152 कोलकाता एक्सप्रेस,12204 सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस, 12910 अवध असम एक्सप्रेस, 14004 मालदा टाउन एक्सप्रेस, 12584 डबल डेकर एक्सप्रेस, 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस ने इंतजार कराया।
इन विशेष गाड़ियों ने कराया इंतजार
04604 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-वाराणसी विशेष ट्रेन, 04020 आनंद विहार-बरौनी विशेष ट्रेन, 04049 ऐशबाग-दिल्ली विशेष ट्रेन, 03312 चंडीगढ़-धनबाद विशेष ट्रेन, 05578 आनंद विहार-सहरसा विशेष ट्रेन, 04029 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार विशेष ट्रेन नौ घंटे तक और 04011 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष ट्रेन 16 घंटे तक देरी से आई।