{"_id":"6318ff5cbb44427abd72e423","slug":"jamming-the-road-by-keeping-the-dead-body-bareilly-news-bly496898594","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव रखकर रोड जाम करने पर 48 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शव रखकर रोड जाम करने पर 48 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
मीरगंज/शीशगढ़। जियानगला में सुनील की हत्या का लेकर रोड जाम करने पर मृतक के 31 परिजन और 17 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। परिजन ने आरोपियों से सांठगांठ कर दबाव बनाने के लिए यह कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।
शीशगढ़ के सुनील की दूसरे समुदाय की युवती से प्रेम संबंधों के चलते दो सितंबर की रात घर से बुलाकर हत्या कर उसका शव आम के पेड़ से लटका दिया गया था। परिजन ने हत्या की तहरीर दी तो पुलिस ने मामला आत्महत्या का बताकर रिपोर्ट दर्ज करने से इन्कार कर दिया था। इस पर गुस्साए परिजन और गांववालों ने तीन सितंबर को बहेड़ी-शीशगढ़ रोड पर जमा लगा दिया था। अफसरों के आश्वासन पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद परिजन ने जाम खोला था। अगले दिन रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजन ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए फिर रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया।
सड़क जाम करने पर रिपोर्ट दर्ज करने पर परिजन ने आरोप लगाया कि शीशगढ़ पुलिस ने हत्यारों को बचाने के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस प्रेमिका समेत सभी नामजद आरोपियों को तीन दिन से हिरासत में लिए हुए है, लेकिन सांठगांठ के चलते कार्रवाई नहीं कर रही है।