{"_id":"6068c7058ebc3e8d34562068","slug":"jamming-on-the-lucknow-highway-for-eight-hours-bareilly-news-bly4427291132","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ हाईवे पर आठ घंटे तक जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ हाईवे पर आठ घंटे तक जाम
विज्ञापन
traffice jam
- फोटो : अमर उजाला
हुलासनगरा क्रॉसिंग बंद होने के बाद शाम पांच बजे लगा जाम देर रात तक नहीं खुला
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। ट्रेनों को गुजारने के लिए शनिवार शाम करीब पांच बजे हुलासनगरा क्रॉसिंग बार-बार बंद हुआ तो लखनऊ हाईवे पर जाम लगना शुरू हुआ और फिर मीरानपुर कटरा और फतेहगंज पूर्वी फ्लाईओवर तक हजारों वाहन फंस गए। पुलिस की कोशिशों के बावजूद देर रात तक जाम खुल नहीं पाया था।
करीब महीना भर पहले फतेहगंज पूर्वी फ्लाईओवर के साइड में दीवार बनाने का काम शुरू हुआ था जिसे कुछ दिन बाद ही बंद कर दिया गया। ठेकेदार ने फ्लाईओवर की एक लेन और उसके नीचे एक साइड की सर्विस लेन बंद कर रखी है। इस वजह से जब भी हुलासनगरा क्रासिंग लगातार कई ट्रेनें गुजरने से देर तक बंद रहता है तो यहां जाम लग जाता है। शनिवार शाम को भी ट्रेनें गुजारने के लिए हुलासनगरा क्रॉसिंग काफी देर तक बंद रहा जिसकी वजह से क्रॉसिंग के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। रात एक बजे तक हाईवे पर जाम लगा हुआ था।