फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jamaat Raza will get the prisoners released by depositing the fine amount in Bareilly

Bareilly News: जेल में सजा पूरी कर चुके कैदियों की रिहाई कराएगा जमात रजा, जमा की जुर्माना राशि

Tue, 09 Jul 2024 06:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 09 Jul 2024 06:36 PM IST
सार

जमात रजा ए मुस्तफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान हसन खान (सलमान मिया) के निर्देश पर मोइन खान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल जिला करागार में जेल अधीक्षक से मिला। जमात रजा ने उन कैदियों की जुर्माना राशि जमा कर दी है, जो सजा पूरा कर चुके हैं। इससे उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। 

विज्ञापन
Jamaat Raza will get the prisoners released by depositing the fine amount in Bareilly
केंद्रीय कारागार-2 बरेली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जिला जेल (केंद्रीय कारागार-टू) में जो कैदी अपनी सजा पूरी कर चुके हैं और कोर्ट की ओर से डाली गई जुर्माना राशि जमा नहीं कर पाएं हैं, उनको इस्लामी नए साल के उपलक्ष्य में जमात रजा मुस्तफा रिहा कराएगा। इसके लिए जमात का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को जिला जेल अधीक्षक से मिलने पहुंचा।

विज्ञापन


दरगाह आला हजरत के जुड़े संगठन जमात रजा मुस्तफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान हसन खान (सलमान मियां) के निर्देश पर प्रतिनिधिमंडल मोइन खान के नेतृत्व में जिला करागार पहुंच कर जेल अधीक्षक से मिला। बातचीत के बाद जेल अधीक्षक ने बताया कि कुछ ऐसे कैदियों की लिस्ट है जो बंदी अपनी सजा पूरी कर चुके हैं, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कोर्ट की ओर से डाली गई जुर्माने की राशि जमा नहीं कर पाते हैं, अगर इन लोगों की जुर्माना राशि जमा कर दी जाए तो कागजी कार्रवाई करने के बाद छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन


इस संबंध में जमात रजा मुस्तफा के राष्ट्रीय महासचिव फरमान हसन खान (फरमान मियां) ने बताया कि जेल अधीक्षक की ओर से दी गई लिस्ट के अनुसार कैदियों की जुर्माने की धनराशि उनके पास जमा कर दी गई है। जमात के पदाधिकारी मोइन खान ने बताया कि इन कैदियों को कागजी कार्रवाई के बाद रिहा कर दिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में रिटायर्ड जेलर सैयद रफत अली, अधिवक्ता अकबर हुसैन, अधिवक्ता मोहम्मद आज़म, शहीबुद्दीन रजवी, जुबेर नबी, हसीन मियां, असलम खान, गुलाम हुसैन आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed