{"_id":"60f0852d8ebc3ec76f33e6cd","slug":"jam-in-the-whole-city-traffic-police-is-cutting-challan-bareilly-news-bly453149940","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे शहर में जाम, ट्रैफिक पुलिस काट रही चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरे शहर में जाम, ट्रैफिक पुलिस काट रही चालान
विज्ञापन
सेटेलाइट रोड पर आड़े तिरछे खड़े वाहन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटेल चौक, सेटेलाइट, ईसाइयों और मालियों की पुलिया बने जाम के नए अड्डे
विज्ञापन
बरेली। शहर में जाम के पुराने अड्डों की हालत तो अब तक नहीं सुधरी है, वहीं जाम के कई नए प्वाइंट बन गए हैं। सेटेलाइट, ईसाइयों की पुलिया, मालियों की पुलिया और पटेल चौक पर दिनभर जाम की स्थिति रहती है। श्यामगंज चौराहे पर पुलिस ट्रैफिक कंट्रोल करने की बजाए चालान काटने में व्यस्त रहती है। यहां आजाद इंटर कॉलेज के सामने से लेकर बरेली कॉलेज तक भीषण जाम की स्थिति रहती है। दरअसल, श्यामगंज में ऑटो और ई-रिक्शा का अवैध स्टैंड बन गया है। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार ने बताया कि श्यामगंज में नगर निगम का कोई स्टैंड नहीं है। इसे लेकर नगर निगम की ओर से पुलिस को पहले भी बताया जा चुका है।
स्थान- सेटेलाइट
यहां बसें अड्डे के बाहर सड़क तक खड़ी होती हैं। सवारियां लेने के लिए ऑटो और ई-रिक्शा भी यहां जाम लगाए रहते हैं। पीलीभीत बाईपास की तरफ एक ओर का फुटपाथ और सड़क टेंपो और ठेले वालों ने घेर रखी है। इससे यहां हर समय जाम की स्थिति बनी रहती। फ्लाईओवर बनने के बाद माना जा रहा था कि जाम से निजात मिलेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ है।
स्थान- ईसाइयों की पुलिया
खुर्रम गौंटिया रोड पिछले करीब चार महीने से बंद है। यहां सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदाई का काम अब भी चल रहा है। इससे पुलिया पर दिनभर जाम के हालात रहते हैं। कटरा चांद की ओर जाने वाले वाहन और सेटेलाइट की तरफ से आने वाले वाहन यहां आकर जाम में फंस जाते हैं। यातायात संचालन के लिए भी यहां पुलिस कर्मी दिखाई नहीं देते हैं।
विज्ञापन
स्थान- मालियों की पुलिया
खुर्रम गौंटिया रोड बंद होने के कारण गांधी उद्यान की ओर से आने वाले सभी वाहन इसी सड़क से होकर गुजर रहे हैं। इसके अलावा तीन सौ बेड अस्पताल आने-जाने वाले वाहन भी इसी सड़क से निकलते हैं। इससे मालियों की पुलिया पर दिनभर जाम लगा रहता है। पुलिया के नजदीक दोनों पेट्रोल पंपों पर भी वाहन सड़क किनारे खड़े रहते हैं। इससे भी यहां जाम लगता है।
स्थान- श्यामगंज
आजाद इंटर कॉलेज के सामने टेंपो का अवैध स्टैंड बन गया है। इसके अलावा सड़क की दूसरी लेन पर फल वालों ने कब्जा कर लिया है। इससे आजाद इंटर कॉलेज के सामने और श्यामगंज चौराहे से बरेली कॉलेज तक भीषण जाम लगा रहता है। यहां श्यामगंज चौकी भी है। इसके बावजूद ट्रैफिक खुलवाने में किसी पुलिसकर्मी की कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई देती है।
स्थान- पटेल चौक
पटेल चौक पर दिनभर जाम की स्थिति रहती है। यहां जाम का मुख्य कारण जल निगम की सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदाई है। चौराहे पर नगर निगम की ओर से जाने वाली एक लेन पर चार माह से गड्ढा खुदा है। ऐसे में एक ही लेन पर ट्रैफिक का संचालन हो रहा है। दूसरी ओर चौपुला की तरफ जाने के लिए भी एक ही लेन पर ट्रैफिक का संचालन होता है। इससे यहां दिनभर ट्रैफिक फंसा रहता है।