{"_id":"67453028ac29ce80ee079da4","slug":"jam-in-dunka-two-ambulances-stuck-bareilly-news-c-4-1-bly1039-529008-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दुनका में लगा जाम, दो एंबुलेंस फंसीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दुनका में लगा जाम, दो एंबुलेंस फंसीं
विज्ञापन
दुनका में लगा जाम। संवाद
मीरगंज। धनेटा-शीशगढ़ रोड पर अव्यवस्थाओं से दुनका में सोमवार को भीषण जाम लगा। इस दौरान दो एंबुलेंस भी फंस गईं। पुलिस को जाम खुलवाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
इस समय शादियों का सीजन चल रहा है, लेकिन धनेटा-शीशगढ़ रोड पर आए दिन लंबा जाम लग रहा है। सोमवार को शाम चार बजे एक गन्ने से भरा ट्राला मुगल मस्जिद के पास खड़ा कर दिया, जिससे दोनों ओर एक किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। दो घंटे तक लोग जूझते रहे। इस दौरान दो एंबुलेंस भी काफी देर तक जाम में फंसी रहीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल दो घंटे बाद जाम खुलवाया।
क्षेत्र के लोगों ने बेतरतीब खड़े होने वाले टेंपो, ई-रिक्शा, गन्ना से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राॅलियों के चलते जाम लग रहा है। इन वाहन चालकों के खिलाफ लोगों ने कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
-- कस्बे में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
हाफिजगंज। संभल में हुए बवाल के बाद हाफिजगंज पुलिस ने सोमवार को कस्बे में फ्लैग मार्च किया और लोगों से शांति बनाने की अपील की है। इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने फ्लैग मार्च किया, जो कस्बा, हाफिजगंज, हरहरपुर, सेंथल, रिठौरा, लभेड़ा आदि गांव में लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही खुराफातियों को चेतावनी दी गई। संवाद