{"_id":"67294e90ad537f2f680d2d54","slug":"jam-gathering-on-returning-home-after-dooj-bareilly-news-c-4-lko1064-514874-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दूज के बाद घर वापसी में जाम का जमघट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दूज के बाद घर वापसी में जाम का जमघट
विज्ञापन
बरेली। पांच दिन के अवकाश के बाद सोमवार को स्कूल-कॉलेजों के साथ सरकारी कार्यालय खुलने और भैया दूज मनाकर घर वापसी करने वालों की भीड़ के चलते जगह-जगह जाम लगा। ट्रैफिक मैनेजमेंट की बदहाल व्यवस्था ने जाम का जमघट बढ़ा दिया। पुराना और सेटेलाइट बस अड्डे के आस-पास भी दिन में कई बार वाहनों की कतार लगी। मुख्य मार्गों पर लगे जाम से बचने के लिए जब ऑटो, ई-रिक्शा और दोपहिया वाहन के चालकों ने गलियों का रुख किया तो यहां भी वाहन आमने-सामने आने से वह फंस गए।
दिवाली, भैयादूज के मद्देनजर बुधवार से सभी स्कूल-कॉलेज और सरकारी कार्यालयों में अवकाश था। इन दिनों बसों और ट्रेनों पर तो यात्रियों का दबाव रहा, लेकिन शहर की सड़कों पर वाहनों की संख्या कम रही। सोमवार को स्कूल-कॉलेज के वाहनों के साथ आम लोगों के वाहन भी शहर की सड़कों पर दौड़ने लगे। त्योहार ठीक-ठीक संपन्न होने के बाद ट्रैफिक पुलिस भी आराम में रही।
इसका खामियाजा शहर के लोगों ने जाम के रूप में भुगता। आमतौर पर कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप, सूद धर्मकांटा इलाके में जाम नहीं लगता, लेकिन सोमवार को यहां भी भीषण जाम लगा। पुराना रोडवेज बस अड्डा, नाॅवल्टी चौराहा, पटेल चौक, कुतुबखाना, श्यामगंज, सेटेलाइट बस अड्डा, पीलीभीत बाइपास इलाकों में भी जाम के कारण वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन
दिन में कई बार चौपुला पुल और महादेव सेतु पर भी वाहन फंसे। पटेल चौक के पास एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही। शहर के अन्य इलाकों में भी जाम ने लोगों को परेशान किया। संवाद