{"_id":"5ed2a6498ebc3e904a74a22e","slug":"jam-bareilly-news-bly4075813156","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाईवे स्थित हुलासनगरा रेलवे फाटक पर फिर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हाईवे स्थित हुलासनगरा रेलवे फाटक पर फिर लगा जाम
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा के हुलासनगरा रेलवे क्रासिंग पर लगा जाम । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरानपुर कटरा/ फतेहगंज पूर्वी। दिल्ली से मशीनें लादकर सोनौली जा रहे ट्रक ने टक्कर मारकर हुलासनगरा रेलवे क्रासिंग का बूम तोड़ दिया, जिससे सिग्नल सिस्टम फेल हो गया। जिसकी वजह से दो मालगाड़ियों को कॉशन देकर गुजरना पड़ा। वहीं वाहन चालकों को भी रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या से जूझना पड़ा। आरपीएफ ने ट्रक कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। इंजीनियर्स की टीम ने शाम करीब छह बजे बूम को मरम्मत कर दुरुस्त किया, जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका।
शनिवार को दिल्ली की एक कंपनी से वायलर लादकर ट्रक नेपाल बॉर्डर के पास सोनौली जा रहा। करीब एक बजकर पांच मिनट पर ट्रक हुलासनगरा रेलवे क्रासिंग पर पहुंचा। इस दौरान अप लाइन पर मालगाड़ी गुजरने की सूचना मिलने पर गेटमैन रामरक्ष पाल बूम गिराने लगे। इसी बीच ट्रक चालक ने बूम को गिरता देख ट्रक निकालने की जल्दबाजी में स्पीड बढ़ा दी। हालांकि ट्रक पश्चिमी बूम को क्रॉस कर गया, लेकिन ट्रेलर पर लदे वॉयलर की ऊंचाई अधिक होने की वजह एक साइड का बूम फंसकर टूट गया। गेटमैन की सूचना पर आरपीएफ ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। वहीं बूम टूटने से सिग्नल सिस्टम फेल हो गया, ट्रेनों को 15-20 मिनट तक रोककर गुजारना पड़ा। साथ ही क्रॉसिंग के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इस दौरान करीब ढाई घंटे तक जाम के हालात बने रहे। शाम करीब छह बजे रेलवे इंजीनियर की टीम ने मरम्मत कर बूम को ठीक किया, जिसके बाद रेल और सड़क यातायात सुचारु हो सका।
लाइलाज हुई हुलासनगरा क्रॉसिंग पर जाम की समस्या
मीरानपुर कटरा। हुलासनगरा रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या लाइलाज हो गई है। क्रॉसिंग के दोनों ओर सड़क पर हुए गड्ढे वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गए हैं। आए दिन इन गड्ढों में फंसकर वाहन खराब हो जाते हैं। ऊपर से क्रॉसिंग का बार बार बंद होना। यही वजह है कि यहां से गुजरने वाले चालकों को इससे पार पाना किसी मुसीबत से कम नहीं है इसलिए वाहन चालक जल्द से जल्द इस क्रॉसिंग को पार करना चाहते हैं, जिसके कारण बूम टूटने की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। 22 मई को भूसी भरे ट्रक की चपेट में आकर बूम टूट गया था। थाना पुलिस ने रूट डायवर्ट कर जाम से राहत दिलाने का प्रयास किया था, लेकिन सामान्य होने में कई घंटे लग गए। 27 मई की रात रेलवे ट्रैक के बीचोबीच बरेली की ओर जा रही पिकअप का पट्टा टूट गया गया था। तब भी यहां करीब 12 घंटे तक जाम लगा रहा था।