{"_id":"5f6bb6a88ebc3eb5b8558558","slug":"jam-at-hulasangra-crossing-freight-train-passed-through-open-gate-bareilly-news-bly4207999173","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुलासनगरा क्रॉसिंग पर जाम, खुले फाटक से गुजारी मालगाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुलासनगरा क्रॉसिंग पर जाम, खुले फाटक से गुजारी मालगाड़ी
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : demo photo
पुल सर्विस रोड बनाने के लिए बोल्डर लगाकर बंद किया गया था हाईवे
विज्ञापन
दोपहर एक बजे से रात तक लगी रही वाहनों की दो किलोमीटर लंबी लाइन
फतेहगंज पूर्वी (बरेली)। सर्विस रोड बनाने के दौरान हुलासनगरा क्रॉसिंग पर बुधवार को फिर जाम लग गया। मरम्मत के बाद यातायात शुरू होते ही वाहन चालकों में आपाधापी मच गई। फाटक बंद होने के दौरान भी कई ड्राइवर वाहन लेकर क्रॉसिंग तक पहुंच गए, जिसके चलते मालगाड़ी को वहां रोकने के बाद खुले फाटक से गुजारना पड़ा।
नेशनल हाईवे पर फतेहगंज पूर्वी में हुलासनगरा क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाना प्रस्तावित है। बुधवार को यहां सर्विस रोड बनाने के लिए कंक्रीट के बोल्डर लगाकर हाईवे के एक हिस्से को बंद कर दिया। इसकी वजह से दोनों ओर वाहन रुकने लगे तो दोपहर करीब एक बजे वहां करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सर्विस रोड बनाने काम शाम करीब छह बजे तक चलता रहा, जिसके चलते वहां जाम के हालात बने रहे। काम बंद होने के बाद जैसे ही बोल्डर हटाए गए वाहन चालकों ने आपाधापी मचा दी। करीब 15 मिनट बाद गेटमैन ने हुलासनगरा क्रॉसिंग बंद करने का प्रयास किया तो कई लोग वाहन लेकर क्रॉसिंग तक पहुंच गए। इसी बीच शाहजहांपुर की ओर से मालगाड़ी आ गई तो उसे सिग्नल पर रोक दिया गया। गेटमैन ने जैसे-तैसे रेलवे ट्रैक से वाहन हटवाए और करीब दस मिनट बाद खुले फाटक से ही मालगाड़ी को गुजारा गया।
विज्ञापन
रात तक मशक्कत करती रही पुलिस और आरपीएफ
जाम की सूचना पर कटरा और फतेहगंज पूर्वी थानों की पुलिस आरपीएफ के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इधर-उधर से घुसने वालों को रोककर यातायात नियंत्रित करने का प्रयास किया लेकिन दोपहर से लगा जाम इतना भीषण हो चुका था कि देर रात तक जाम खुलवाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
दोपहर एक बजे से रात तक लगी रही वाहनों की दो किलोमीटर लंबी लाइन फतेहगंज पूर्वी (बरेली)। सर्विस रोड बनाने के दौरान हुलासनगरा क्रॉसिंग पर बुधवार को फिर जाम लग गया। मरम्मत के बाद यातायात शुरू होते ही वाहन चालकों में आपाधापी मच गई। फाटक बंद होने के दौरान भी कई ड्राइवर वाहन लेकर क्रॉसिंग तक पहुंच गए, जिसके चलते मालगाड़ी को वहां रोकने के बाद खुले फाटक से गुजारना पड़ा।