फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jal Nigam claims: Erode-carved roads will be built by June

जल निगम का दावाः जून तक हो जाएगा उखड़ी-खुदी सड़कों का निर्माण

Thu, 25 Mar 2021 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Jal Nigam claims: Erode-carved roads will be built by June
बदहाल कंपनी बाग मार्ग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

मेयर ने निरीक्षण कर परखी सीवर लाइन की गुणवत्ता

विज्ञापन
बरेली। शहर में सीवर लाइन बिछाने के लिए लगभग सभी प्रमुख सड़कें खुदी पड़ी हैं। जल निगम का दावा है कि जून तक इन सभी सड़कों का निर्माण करा दिया जाएगा।
मेयर उमेश गौतम ने शहर में बिछाई जा रही सीवर लाइन की गुणवत्ता जांचने के लिए जल निगम के एक्सईएन संजय कुमार के साथ निरीक्षण किया। मेयर ने कहा कि यदि कोई पाइप चटका है तो उसे मरम्मत करके उपयोग में न लाया जाए, बल्कि उसे हटा दिया जाए। चटका पाइप लाइन में पड़ा तो भविष्य में जल्द ही लाइन बैठ जाएगी। जल निगम एक्सईएन से मेयर ने पूछा कि यह काम कब तक चलेगा। शहर में रोजाना उखड़ी सड़कों से यातायात बाधित हो रहा है और लोग जाम में फं स रहे हैं।

जल निगम एक्सईएन संजय कुमार ने बताया कि पिछले साल लॉकडाउन की वजह से करीब सात महीने तक सीवर लाइन बिछाने का काम बाधित रहा था। अब काम तेजी से कराया जा रहा है। प्रभा टॉकीज रोड, कंपनी बाग से बियावानी कोठी तक लाइन डालने का काम पूरा हो गया है। यहां सड़क पर गिट्ट्ी डालकर उसकी रोलिंग कर दी गई है। इसी सप्ताह यहां तारकोल का काम करा लिया जाएगा। किला रोड के अलावा खुर्रम गौंटिया से सेटेलाइट समेत अन्य सभी सड़कों पर जून तक काम पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed