{"_id":"67255a9cbf2336cca207cf14","slug":"jackal-entered-richhola-village-bit-and-injured-seven-people-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-103266-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रिछोला गांव में घुसा सियार, सात को काटकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रिछोला गांव में घुसा सियार, सात को काटकर किया घायल
विज्ञापन
नवाबगंज। नगर से सटे ग्राम रिछौला किफायतुल्लाह में बृहस्पतिवार की रात घुसे एक सियार ने गांव के सात लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। इसमें एक ग्रामीण को बरेली रेफर किया गया है।
दिवाली की देर रात रिछोला गांव के कुछ लोग नहर किनारे मौजी बाबा के आश्रम के पास मैदान में बैठे हुए बात कर रहे थे। इसी बीच एक सियार ने उन पर हमला कर दिया, जिससे लोगों में भगदड़ मच गई। सियार ने गांव के सुंदरलाल, मंगल सिंह, अरुण, गणेश, भरत, सुंदर लाल व डॉ. जगदीश पर हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर सियार जंगल की ओर भाग गया। घायलों ने सीएचसी पर एंटी रैबीज के टीके लगवाए हैं। सियार के हमले से घायल हुए सुंदर लाल को उपचार के लिए महानगर भेजा गया है। संवाद
जानकारी मिली है। जरूरी उपाय कराने के साथ ही वन्यजीव की तलाश कराई जाएगी। इसके लिए टीम बना दी गई है।
- केके मिश्रा, वन अधिकारी