फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   jaam on kalapur pulia

बरेली-टनकपुर हाईवे: कलापुर नहर पुलिया पर फिर लगा जाम

Mon, 22 Mar 2021 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
jaam on kalapur pulia
कलापुर पुलिया पर जाम में फंसे वाहनो को रोड पर दो हिस्सो में बांटने के लिए लगाये गये डम - फोटो : HAFIZGANJ
रिठौरा/हाफिजगंज। कलापुर नहर की पुलिया पर रविवार शाम को फिर लंबा जाम लग गया। हाइवे पर घंटों वाहन फंसे रहे। ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों को इधर-उधर कर जाम खुलवाया लेकिन फिर भी देर रात तक हाईवे पर यातायात सुचारु नहीं हो पाया। हालांकि रविवार को ही नगर निगम की तरफ से यातायात व्यवस्थित करने के लिए पत्थर भरकर रोड पर ड्रम लगाए गए थे मगर फिर भी जाम लग गया।
विज्ञापन

बरेली-टनकपुर हाईवे पर पिछले काफी समय से संकरी पुलिया के कारण आए दिन जाम लग रहा है। यहां जाम न लगे इसलिए ट्रैफिक पुलिस की तैनाती भी की गई है। ट्रैफिक पुलिस के सिपाही राकेश कुमार के मुताबिक, अधिकारियों से पुलिया पर यातायात व्यवस्था वनवे करने के लिए खाली ड्रम उपलब्ध कराने की मांग की गई थी। रविवार को नगर निगम ने करीब दो दर्जन ड्रम भेज दिए। जिनमें पत्थर भरकर पुलिया के दोनों तरफ लगाकर यातायात वनवे कर दिया गया। इसके बावजूद शाम करीब छह बजे पुलिया पर लंबा जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस और सिपाहियों ने धीरे धीरे यातायात व्यवस्था सुचारु करा दी, फिर भी काफी समय तक वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन

रेलिंग टूटी मगर अब भी अफसर बेपरवाह
पुलिया की दोनों तरफ की टूटी रेलिंग को बनवाने के लिए किसी भी अधिकारी ने अब तक संज्ञान नहीं लिया है। नहर की इस पुलिया की दोनों तरफ की रेलिंग वाहनों की टक्कर लगने से काफी समय से टूटकर नहर में समा चुकी हैं। बिना रेलिंग के कभी भी वाहन नहर में गिर सकता है और बड़ी घटना घट सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed