फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jaam on hulasnagra crossing

हुलासनगरा क्रॉसिंग पर गड्ढों में कीचड़ होने से लगा जाम

Tue, 11 Jan 2022 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 02:42 AM IST
विज्ञापन
Jaam on hulasnagra crossing
नैशनल हाइवे पर लगा जाम। - फोटो : BAREILLY
फतेहगज पूर्वी। लखनऊ हाईवे पर हुलासनगरा क्रॉसिंग के दोनों ओर सड़क पर गहरे गड्ढों में बारिश का पानी भरने से हालात बेहद खराब हो गए हैं। गड्ढों से निकलकर मिट्टी बाहर सड़क पर फैल गई है। कीचड़ की वजह से सोमवार को शाम छह बजे से देर रात तक जाम लगा रहा। पुलिस ने छोटे वाहनों को कसरक और जैतीपुर संपर्क मार्ग पर डायवर्ट किया तो हाईवे पर वाहनों ने रेंगना शुरू किया, लेकिन देर रात तक जाम पूरी तरह नहीं खुल सका।
विज्ञापन

लखनऊ हाईवे पर हुलासनगरा क्रॉसिंग के दोनों ओर सड़क पर गड्ढों में कई दिन से हो रही बारिश का पानी भरने से कीचड़ हो गई है। इससे सोमवार शाम छह बजे से जाम लगना शुरू हो गया, जो कुछ ही देर में फतेहगंज पूर्वी तक पहुंच गया। शाम के समय ट्रेनों का आवागमन ज्यादा होने की वजह से क्रॉसिंग भी काफी देर तक बंद रही, इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। बाद में जब फाटक खुला तो जल्दबाजी में निकलने के चक्कर में वाहन आमने सामने आकर फंस गए। जाम भीषण होने पर फतेहगंज पूर्वी और मीरानपुर कटरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने की मशक्कत शुरू की। छोटे वाहनों को कसरक और जैतीपुर संपर्क मार्ग पर डायवर्ट किया गया। इसके बाद हाईवे पर वाहन रेंगना शुरू हुए, जो देर रात तक रेंगते रहे। पुलिस ने आधी रात बाद जाम से राहत मिलने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed