फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   jaam on delhi- lucknwo heighway

दिल्ली-लखनऊ हाईवे : तीसरे दिन भी जाम की गिरफ्त में रहा हाईवे

Tue, 23 Mar 2021 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
jaam on delhi- lucknwo heighway
फतेहगंज पूर्वी। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर सफर मुश्किलों भरा होता जा रहा है। पिछले तीन दिन से लगातार फतेहगंज पूर्वी में हाईवे पर जाम लग रहा है। सोमवार सुबह भी हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ा तो जाम लगना शुरू हो गया, जो शाम तक नहीं खुल पाया। लखनऊ से बरेली लौट रहे आईजी राजेश पांडेय भी जाम में फंस गए। जाम में फंसी आईजी की गाड़ी निकलवाने में मीरानपुर कटरा और फतेहगंज पूर्वी थाने की पुलिस के पसीने छूट गए।
विज्ञापन

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर फतेहगंज पूर्वी में कई जगह निर्माण कार्य चल रहा है। बहगुल नदी के पुल का एक हिस्सा धंसने से वहां ट्रैफिक वनवे कर रखा है। जिस वजह से आए दिन जाम लगता है। शनिवार शाम वाहनों का आवागमन बढ़ा तो हाईवे पर जाम लग गया, जिसके चलते रात भर हाईवे पर वाहन रेंगते रहे। रविवार सुबह जाम से कुछ राहत मिली ही थी कि कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों ने सड़क निर्माण के लिए फतेहगंज पूर्वी फ्लाईओवर की एक लेन पर तीन घंटे के लिए आवागमन बंद कर दिया, जिससे फिर जाम भीषण हो गया। जैतीपुर और लिंक मार्गों पर भी वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। आधी रात के बाद जाम से कुछ राहत मिली, लेकिन सोमवार सुबह जैसी ही आवागमन बढ़ा हाईवे फिर जाम की गिरफ्त में आ गया। कुछ ही देर में हुलासनगरा क्रॉसिंग से फतेहगंज पूर्वी फ्लाईओवर तक वाहनों की लाइनें लग गईं। उधर मीरानपुर कटरा तक वाहन फंस गए। करीब डेढ़ बजे लखनऊ से बरेली लौट रहे आईजी राजेश पांडेय की गाड़ी भी जाम में फंस गई। उनकी गाड़ी निकलवाने में फतेहगंज पूर्वी और कटरा थाने की पुलिस के पसीने छूट गए।
विज्ञापन

वहीं जैतीपुर संपर्क मार्ग पर बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग के सिस्टम में तकनीकी खराबी आने से जंजीर लगाकर ट्रेनों को गुजारा गया। इस दौरान जैतीपुर रोड पर भी जाम लगा रहा। आधी रात तक जाम से लोगों को निजात नहीं मिल सकी। सुबह तक ही आवागमन सुचारु होने उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed