फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   jaam for 15 days from patel chauk to chauki chauraha

पटेल चौक से चौकी चौराहा रोड पर स्मार्ट सिटी के तहत खोदाई शुरू

Tue, 10 Aug 2021 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
jaam for 15 days from  patel chauk to chauki chauraha
अयूब खां चौराहे पर सीवर खुदाई के चलते चौराहे पर पुलिस ने बेरेकेडिंग की और दिन भर जाम के हालात बने र
बरेली। स्मार्ट सिटी के तहत सोमवार को पटेल चौक से चौकी चौराहा जाने वाली सड़क के दोनों ओर नाले के निर्माण के लिए खोदाई शुरू कर दी गई। इसके बाद कई दिनों से यहां लग रहा जाम और भीषण हो गया। माना जा रहा है कि इस सड़क पर कम से कम 15 दिन काम चलेगा लिहाजा इधर से निकलने वालों को जाम से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन

ऐन पटेल चौक पर स्मार्ट सिटी के तहत गड्ढा खोद दिए जाने की वजह से करीब छह महीने से एक लेन पहले से ही बंद पड़ी है। अब पटेल चौक से चौकी चौराहा की ओर जाने वाली सड़क के दोनों ओर एक साथ खोदाई का काम शुरू कर दिया है। सोमवार को शुरू हुई खोदाई मिशन हॉस्पिटल को जाने वाली सड़क के पास तक पहुंच गई है। खोदाई की वजह से पटेल चौक पर यातायात का दबाव बढ़ा तो ट्रैफिक पुलिस ने चौराहे के बीच बैरिके डिंग लगाकर यातायात रोक दिया। इससे हालात और बिगड़ गए।
विज्ञापन

पूरे दिन लोगों को पटेल चौक से लेकर चौकी चौराहे तक भीषण जाम से जूझना पड़ा। इसके साथ नगर निगम के गेट दूसरी सड़क पर हनुमान मंदिर तक तमाम वाहन जाम में फंस गए। माना जा रहा है कि पटेल चौक से चौकी चौराहे तक यह निर्माण करीब 15 दिन तक चलेगा लिहाजा लोगों के लिए ये दिन काफी मुसीबत भरे रहेंगे। चूंकि रक्षाबंधन भी नजदीक है लिहाजा बाजार में भीड़भाड़ बढ़ने से दिक्कतें भी और बढ़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। नाला निर्माण तेजी से किया जा रहा है। जल्द इसे पूरा कर लिया जाएगा। लोगों की सहूलियत का भी ख्याल रखने को कहा गया है। - भूपेश कुमार सिंह, स्मार्ट सिटी कंपनी के वरिष्ठ महाप्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed