फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Izzatnagar's railway engines will run in Sri Lanka and Vietnam

Bareilly News: श्रीलंका और वियतनाम में दौड़ेंगे इज्जतनगर के रेल इंजन

Sun, 28 Jan 2024 04:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 28 Jan 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Izzatnagar's railway engines will run in Sri Lanka and Vietnam
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे अपने पुराने डीजल रेल इंजन पड़ोसी देशों को बेचकर आय में इजाफा करेगा। स्क्रैप किए जाने वाले ये इंजन बांग्लादेश, वियतनाम और श्रीलंका की रेल पटरियों पर दौड़ेंगे। इज्जतनगर रेल कोच कारखाना में भी श्रीलंका भेजने के लिए दो इंजन तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इज्जतनगर रेल मंडल की सभी लाइनों का विद्युतीकरण हो चुका है। अब यहां विद्युत चालित इंजन का इस्तेमाल हो रहा है। डीजल इंजन चलन से बाहर हो गए हैं। रेलवे के पास काफी संख्या में पुराने डीजल इंजन हैं, जिनका इस्तेमाल नहीं हो रहा। वहीं, श्रीलंका, बांग्लादेश, वियतनाम और नेपाल में अब भी काफी संख्या में डीजल इंजनों का इस्तेमाल हो रहा है। एक डीजल इंजन की कीमत करीब 15 करोड़ रुपये होती है। स्क्रैप में यह एक से डेढ़ करोड़ में ही बिकता है, लेकिन चालू हालत में बेचने पर ये छह से आठ करोड़ रुपये में बिक जाते हैं।
विज्ञापन

ऐसे में रेलवे ने चालू हालत के डीजल इंजनों को स्क्रैप कराने के बजाय पड़ोसी देशों को बेचने का निर्णय लिया है। श्रीलंका के लिए जीडी-11335 डब्ल्यूडीएम-3डी और जीडी-11346 डब्ल्यूडीएम-3डी सीरीज के दो इंजन भेजे जाने हैं। इससे पहले भी रेलवे बांग्लादेश, वियतनाम, श्रीलंका और नेपाल को कई पुराने डीजल इंजन की बिक्री कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्क्रैप के जरिये आमदनी बढ़ाने पर ध्यान दे रहा है। डीजल इंजनों का अब हमारे यहां न के बराबर इस्तेमाल हो रहा है। कुछ पड़ोसी देश पुराने डीजल इंजन खरीद रहे हैं। डिलीवरी के लिए बोर्ड के आदेश का इंतजार है। - राजेंद्र सिंह, पीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed