Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Izzatnagar case FIRs filed against 17 named and 50 unknown accused in Bareilly

Bareilly News: 17 नामजद व 50 अज्ञात आरोपियों पर बलवे की रिपोर्ट, इज्जतनगर बवाल में पुलिस की कार्रवाई

Wed, 02 Apr 2025 11:38 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 02 Apr 2025 11:38 AM IST
सार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में हुए बवाल के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। पुलिस उपद्रवियों को वीडियो व फोटो से चिह्नित कर दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
Izzatnagar case FIRs filed against 17 named and 50 unknown accused in Bareilly
घटना के बाद गांव में तैनात पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव में सोमवार को दो समुदायों के खुराफातियों के बीच उपद्रव के बाद पुलिस ने अपनी ओर से कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों समुदाय के 17 लोगों को नामजद कर 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। उपद्रवियों को वीडियो व फोटो से चिह्नित कर दबिश दी जा रही है। तीन लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। इज्जतनगर क्षेत्र के गांव में सोमवार को ईद के मौके पर दो समुदायों के खुराफातियों के बीच उपद्रव हो गया था। पुलिस ने जो रिपोर्ट दर्ज कराई है उसके मुताबिक रात आठ बजे दोनों समुदाय के लोगों में विवाद की सूचना मिली।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस पहुंची तो एक पक्ष के अनिल यादव, नेत्रपाल यादव, सुमित यादव, आशुतोष, पंकज यादव, छोटे, भूटानी उर्फ जसपाल और इनके 25 अज्ञात साथी व दूसरे पक्ष के रफीक शाह, शफीक, इरशाद, वाजिद, नावेद, इरफान, चांद, मुजाहिद, छोटे और इनके 25 अज्ञात साथी आपस में उपद्रव कर रहे थे। पथराव कर एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर रहे थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सीएम योगी बने शिक्षक: बरेली में बच्चों को अनुशासन और मेहनत की दी सीख, चॉकलेट बांटी... सेल्फी भी ली; तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


उपद्रव से पीलीभीत रोड जाम हो गया था। बच्चे और महिलाएं चिल्ला रहे थे। आसपास की दुकानें बंद हो गई थीं। सूचना पर पुलिस बल पहुंचा तो उपद्रवी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। रफीक, वाजिद, नावेद, सलमान और सविना मौके पर घायल अवस्था में मिले। दूसरे पक्ष का अनिल भी घायल अवस्था में मिला। दोनों पक्ष के लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। सभी लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। 

Trending Videos

गाली-गलौज के विरोध पर किया हमला
इज्जतनगर के गांव में हुए बवाल को लेकर पुलिस के अलावा एक मुकदमा घायल व्यक्ति ने दर्ज कराया है। घायल के मुताबिक पुरानी रंजिश के कारण सुमित यादव, अनिल यादव, आशुतोष और नेत्रपाल उनके परिवार से जलन रखते थे। कुछ दिन पहले इन लोगों ने उनके भाई को हाथ-पैर तोड़ने की धमकी दी थी। सोमवार को वह घर आकर गाली दे रहे थे। विरोध करने पर घर में घुसकर पिटाई की गई। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग गए। इज्जतनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

सात महीने से थी तनातनी, खुफिया अमले को नहीं लगी भनक
गांव में प्रधान व पूर्व प्रधान पक्ष में अरसे से तनातनी है। दोनों एक ही बिरादरी के हैं और इन्होंने दोनों समुदाय के एक-एक गुट को साध रखा है। पिछली साल 27 सितंबर को एक समुदाय का युवक दूसरे समुदाय की लड़की को ले गया था। लड़की की मां ने दूसरे समुदाय के तीन लोगों को नामजद कराते हुए इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

मां ने युवक के भाई और चाचा पर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए उन्हें भी नामजद कराया था। इस मुकदमे के बाद दोनों पक्षों में दुश्मनी और बढ़ गई थी। पुलिस संवेदनशील मामले को नहीं भांप सकी। होली और ईद पर पुलिस ने यहां अतिरिक्त सतर्कता नहीं बरती। पुलिस त्योहारों पर दोनों पक्षों को पाबंद करती तो शायद उपद्रव नहीं होता। इस मामले में मुखबिर तंत्र भी फेल साबित हुआ।

न फायरिंग के साक्ष्य मिले न तोड़फोड़ के
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। रात में कारतूस के खोखे पुलिस को दिए गए और गोली से लोगों के घायल होने की बात बताई गई। न तो कारतूसों से बारूद की गंध आ रही थी और न मेडिकल रिपोर्ट में गोली लगने के साक्ष्य मिले। 

वहीं दूसरे पक्ष ने आधी रात के बाद घरों में तोड़फोड़ के फोटो वायरल कर विरोधियों पर आरोप लगाया है। जबकि रात से ही गांव में पुलिस तैनात थी तो कोई किसी के घर में घुसकर तोड़फोड़ कैसे कर सकता है। पूरा मामला कुछ लोगों के इशारे पर किया लग रहा है। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed