{"_id":"67391ad353614fc561078d34","slug":"izzatnagar-police-will-make-postmortem-report-the-basis-of-investigation-bareilly-news-c-4-bly1015-522905-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को विवेचना का आधार बनाएगी इज्जतनगर पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को विवेचना का आधार बनाएगी इज्जतनगर पुलिस
विज्ञापन
बरेली। फन सिटी में छात्रा की मौत के मामले में इज्जतनगर पुलिस को हल्द्वानी से शून्य अपराध संख्या की एफआईआर मिलने का इंतजार है। स्थानीय पुलिस उत्तराखंड पुलिस से पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्य जुटाएगी। इन्हीं के आधार पर विवेचना की दिशा तय होगी।
बृहस्पतिवार को हल्द्वानी के बीएम पब्लिक स्कूल हीरानगर से छात्र-छात्राओं का एक शैक्षिक टूर बरेली आया था। फन सिटी में डूबकर छात्रा अंजली की मौत हो गई थी। शुक्रवार को हल्द्वानी में ही उसका पोस्टमार्टम कराया गया। छात्रा के पिता राजेंद्र सिंह रावत सेना में नायब सूबेदार हैं। उनकी तैनाती शाहजहांपुर में हैं। परिजनों ने हल्द्वानी के मुखानी थाने में स्कूल प्रबंधन पर आक्षेप लगाकर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट कराई है। घटनास्थल बरेली होने से कार्रवाई में दो राज्यों की पुलिस का पेच फंस गया है। परिजनों का गुस्सा देखकर वहां शून्य अपराध संख्या पर रिपोर्ट लिख ली गई थी।
इज्जतनगर इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि अभी तक उत्तराखंड पुलिस ने कोई संपर्क नहीं किया है। प्रकरण यहां स्थानांतरित होने में दो से तीन दिन लग सकते हैं। उसके बाद वह मुखानी थाना पुलिस से पोस्टमार्टम व अन्य जांचों का रिकाॅर्ड लेंगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ही विवेचना का आधार बनेगी। हत्या के साक्ष्य मिले तो आरोपियों को लेकर स्थिति स्पष्ट की जाएगी। हादसे का मामला होने पर विवेचना की दिशा अलग रहेगी। अमर उजाला ब्यूरो