{"_id":"614cde0f8ebc3efadd1c7f03","slug":"izzatnagar-police-station-covered-by-sangh-and-bjp-workers-bareilly-news-bly4606432156","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से विवाद में संघ और भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से विवाद में संघ और भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना घेरा
विज्ञापन
इज्ज़तनगर थाने का घेराव करते आरएसएस और भाजपा नेता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बाइक और स्कूटी की ओवरटेकिंग को लेकर संघ कार्यकर्ताओं और युवतियों में मारपीट हो गई। युवतियों की शिकायत पर सिपाही ने संघ के एक कार्यकर्ता को पकड़ लिया और पीटते हुए थाने ले गया। कुछ ही देर आरएसएस, भाजपा, विहिप और विश्व हिंदू परिषद के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थाना घेर लिया और पुलिस से जमकर नोंकझोंक हुई। ढाई घंटे तक थाने में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाकर हंगामा करते रहे। मगर जब रिपोर्ट दर्ज होने की बारी आई तो उनमें समझौता हो गया।
बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे संजयनगर और वीरसावरकरनगर में रहने वाले संघ कार्यकर्ता बाइक पर डेलापीर तिराहे से गुजर रहे थे। इसी बीच एक स्कूटी पर प्रेमनगर निवासी दो युवतियां स्कूटी से निकलीं। संघ कार्यकर्ताओं का कहना है कि युवतियों ने स्कूटी इतनी तेजी से निकाली कि उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और वे दोनों मामूली रूप से घायल हो गए। उन लोगों ने युवतियों से स्कूटी धीरे चलाने को कहा तो दोनों उनसे भिड़ गईं और मारपीट करने लगीं। साथ ही डेलापीर चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मियों को बुलाकर उन पर अभद्रता का आरोप लगाया। इस पर सिपाही एक कार्यकर्ता को पीटते हुए थाना इज्जतनगर ले गया। पीछे-पीछे दोनों युवतियां भी थाने पहुंच गईं, जहां उन्होंने संघ कार्यकर्ताओं पर अभद्रता करने का आरोप लगाया।
इंस्पेक्टर के कमरे में पुलिस से भी भिड़ंत
मामला थाने पहुंचने के कुछ ही देर में युवतियों के पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए। इसी बीच आरएसएस, भाजपा, विहिप, एबीवीपी समेत अन्य संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने इज्जतनगर थाना घेर लिया। बड़े नेताओं में दुर्विजय सिंह शाक्य, पवन अरोड़ा, रमाशंकर, डॉ. विवेक मिश्रा समेत अन्य तमाम लोग भी पहुंचे। इसी बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने युवतियों पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाकर थाने में हंगामा शुरू कर दिया। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगे। इंस्पेक्टर के कमरे में बातचीत के दौरान भाजपा कार्यकर्ता पुलिस वालों से भी भिड़ गए। फिर दोनों पक्षों की ओर से तहरीरें भी लिख ली गईं और रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी शुरू हो गई।
विज्ञापन
माफी मांगकर किया समझौता, फिर की नारेबाजी
विवाद की सूचना पर सीओ प्रथम श्वेता यादव, सीओ द्वितीय आशीष प्रताप सिंह समेत शहर के सभी थानों के इंस्पेक्टर फोर्स लेकर थाना इज्जतनगर पहुंच गए। माहौल गरमाते देख सीओ ने दोनों पक्षों को इंस्पेक्टर के कमरे में बैठाया और भीड़ को बाहर निकाल दिया। इसके बाद कुछ प्रमुख नेताओं और सीओ ने दोनों पक्षों के लोगों से बातचीत की। इसके बाद संघ कार्यकर्ताओं ने हाथ जोड़कर युवतियों से माफी मांगी और फिर रात करीब 12 बजे उनमें समझौता हो गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने थाने में जमकर नारेबाजी और हंगामा भी किया।
व्हाट्सएप पर मेसेज.. इज्जतनगर थाने पहुंचो
बताया जाता है कि संघ के दो कार्यकर्ताओं को थाने ले जाने के बाद माहौल गरमा गया। कुछ ही देर में भाजपा और उसके अनुसांगिक संगठनों से जुड़ों कार्यकर्ता एकदूसरे को व्हाट्सएप पर मेसेज भेजने लगे कि इज्जतनगर थाने पहुंचो। यह मेसेज मिलने के बाद ही सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भीड़ थाने पहुंच गई और घेराव कर लिया।
थाने के सामने जाम हुआ रोड
विवाद की सूचना पर भाजपा और उसके संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता जब थाने पहुंचे तो उन्होंने अपने वाहन सड़क पर ही खड़े कर दिए। इससे डेलापीर-आईवीआरआई रोड पर जाम लग गया। मगर माहौल गरम देखकर पुलिसकर्मियों को उन्हें हटवाने की हिम्मत नहीं पड़ी। इस वजह से करीब तीन घंटे तक वहां यातायात बाधित रहा।
सिपाही पर कार्रवाई पर अड़े
थाना इज्जतनगर में विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री रमाशंकर ने कहा कि युवतियां की स्कूटी की रफ्तार बहुत तेज थी। ओवरटेकिंग के चलते संघ कार्यकर्ता स्कूटी से गिरकर चोटिल हो गए। इसके बाद वे दोनों अभद्रता भी करने लगीं। दोनों पक्ष पहले तो रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कर रहे थे लेकिन अब समझौता हो गया है। सिपाही ने हमारे कार्यकर्ता के साथ अभद्रता और मारपीट की है। उसके खिलाफ कार्रवाई जरूर कराई जाएगी।
सीओ ने युवतियों को खुद पहुंचाया घर
कार्यकर्ताओं की भीड़ को देखकर दोनों युवतियां काफी घबरा गईं। पुलिस ने उन्हें सुरक्षा का आश्वासन भी दिया लेकिन वे स्कूटी से अकेले घर जाने की हिम्मत नहीं जुटा सकीं। इसके बाद सीओ प्रथम श्वेता यादव अपनी गाड़ी से खुद उन्हें घर पहुंचाकर आईं।
भाजपा नेता का ट्वीट.. पुलिस नहीं लिख रही रिपोर्ट
एक ओर जिले के तमाम नेता इस मामले को सुलझाने को थाना प्रेमनगर में जुटे थे। वहीं, दूसरी ओर भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक महेश चंद्र पांडेय ने इस संबंध में एडीजी अविनाश चंद्र को ट्वीट कर दिया। आरोप लगाया कि युवतियों को कुछ लोगों ने परेशान किया है लेकिन इज्जतनगर पुलिस रिपोर्ट नहीं दर्ज कर रही है।
विवाद के बाद दोनों पक्ष थाने आए थे, मगर उन लोगों ने आपस में समझौता कर लिया है। कार्यकर्ताओं ने माफी मांग ली है और दूसरे पक्ष ने भी रिपोर्ट दर्ज कराने से मना कर दिया है।
- श्वेता यादव, सीओ प्रथम