{"_id":"69d6cf86713468102d012e64","slug":"izzatnagar-division-is-the-best-in-transporting-passengers-to-their-destinations-lagging-behind-in-collecting-fines-bareilly-news-c-4-bly1053-860001-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने में अव्वल, जुर्माना वसूलने में पिछड़ा इज्जतनगर मंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने में अव्वल, जुर्माना वसूलने में पिछड़ा इज्जतनगर मंडल
Thu, 09 Apr 2026 03:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 09 Apr 2026 03:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने वर्ष 2023-24 में बेटिकट व अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों से 60.35 लाख रुपये जुर्माना वसूल किया है। अखिल भारतीय स्तर और रेल मदद एप पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण में मंडल नौवें स्थान पर है। सवारियों को गंतव्य तक पहुंचाने में इज्जतनगर मंडल पूर्वोत्तर रेलवे के तीन मंडलों में पहले स्थान पर है, लेकिन बेटिकट यात्रियों से जुर्माना वसूलने में पिछड़ गया है।
पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर मुख्यालय के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने आंकड़े जारी करते हुए ये जानकारी दी। बताया कि वर्ष 2025-26 में अनियमित और बेटिकट यात्रियों से पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के गोरखपुर जंक्शन के मुख्य टिकट निरीक्षक जगप्रीत सिंह ने बेटिकट और नियमित टिकट पर यात्रा करने वाले लोगों से 1.09 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला। वरिष्ठ टिकट संग्राहक डॉ. अजय सिंह ने 1.07 करोड़, लखनऊ जंक्शन के टिकट निरीक्षक उमेश कनौजिया व मुख्य टिकट निरीक्षक रिजवानुल्ला ने 94-94 लाख रुपये जुर्माना वसूल किया।
वाराणसी मंडल के मुख्य टिकट निरीक्षक पवन कुमार राय ने 87.51 लाख, वरिष्ठ टिकट परीक्षक विभाष कुमार ने 82.31 लाख, उप मुख्य टिकट निरीक्षक महरूफ खान ने 68.95 लाख, उप मुख्य टिकट निरीक्षक राजीव कुमार ने कुल 63.27 लाख रुपये का जुर्माना वसूला। सबसे ज्यादा 6.90 करोड़ यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने वाले इज्जतनगर मंडल के मुख्य टिकट निरीक्षक राम मिलन प्रसाद ने महज 60.35 लाख रुपये जुर्माना के रूप में रेल राजस्व जुटाया।