{"_id":"5f46b93f8ebc3e3ce06270ef","slug":"izatnagar-cantt-kotwali-area-most-sensitive-fast-spreading-virus-bareilly-news-bly4175398162","type":"story","status":"publish","title_hn":"इज्जतनगर, कैंट, कोतवाली का इलाका सबसे ज्यादा संवेदनशील, तेजी से फैल रहा वायरस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इज्जतनगर, कैंट, कोतवाली का इलाका सबसे ज्यादा संवेदनशील, तेजी से फैल रहा वायरस
विज्ञापन
corona virus
- फोटो : sociol media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। संक्रमितों की तादाद जिले में भले ही कम हो रही हो मगर शहर के चार इलाकों में कोरोना पीक पर पहुंच रहा है। बीते 20 दिनों में संक्रमण का फैलाव पता करने के लिए सर्वे कराया गया तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इज्जतनगर, कैंट में संक्रमितों का आंकड़ा सौ के पार निकल चुका है। वहीं, कोतवाली और प्रेमनगर दूसरे पायदान पर हैं। अब इन इलाकों में सघन सर्वे कर सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
कोरोना संक्रमण जिले में कहां-कहां तेजी से फैल रहा है, यह पता लगाने के लिए शहर और उसकी सीमा से सटे 29 क्षेत्रों का रिकॉर्ड खंगाला गया। इसमें पता चला है कि 20 दिनों में तीन थाना क्षेत्रों में सर्वाधिक संक्रमित मिले हैं। इससे अफसर भी हैरान हैं। कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए इन इलाकों में प्राथमिक स्तर पर कार्रवाई किए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की पड़ताल कर उनकी सैंपलिंग और क्षेत्र में कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए सख्ती करने को भी कहा गया है। एसडीएम सदर ने इस बाबत डीएम को रिपोर्ट भेजकर कार्रवाई की संस्तुति की है।

वृहद स्तर पर होगी संदिग्ध संक्रमितों की तलाश
रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना संक्रमण के लिहाज से इज्जतनगर और कैंट थाना क्षेत्र सर्वाधिक संवेदनशील हैं। इसके बाद कोतवाली और प्रेमनगर क्षेत्र हैं। एसडीएम सदर ईशान प्रताप सिंह की ओर से तैयार कराई गई रिपोर्ट में कोरोना के कई मामले सामने आने के बाद इन क्षेत्रों को हॉट लिस्ट में दर्ज कराया गया है। साथ ही, यहां पर डोर-टू-डोर सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। टीम लोगों से उनके स्वास्थ्य समेत उनके किसी संक्रमित के संपर्क में आने के बाबत पूछताछ करेगी। इसके अलावा प्रत्येक संक्रमित के संपर्क में आने वाले 15 से 20 संदिग्ध संक्रमितों की रिपोर्ट तैयार कर उनकी सैंपलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन