फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   IVRI Road to be adorned with bronze statues.

Bareilly News: कांस्य प्रतिमाओं से सजेगी आईवीआरआई रोड

Sat, 03 Oct 2026 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 03 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
IVRI Road to be adorned with bronze statues.
बरेली। शहर के सुंदरीकरण और सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने के लिए नगर निगम ने हेरिटेज वॉक योजना तैयार की है। इस परियोजना पर करीब तीन करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके तहत आईवीआरआई रोड के फुटपाथ को कांस्य प्रतिमाओं से सजाया जाएगा।
विज्ञापन

नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि इन प्रतिमाओं में महाभारतकालीन इतिहास और नारी शक्ति का प्रतीक पांचाली (द्रौपदी) की आठ फुट ऊंची प्रतिमा शामिल है। यह प्रतिमा निर्भीकता, सम्मान, शक्ति और न्याय का संदेश देगी। उत्तर पांचाल की प्राचीन राजधानी अहिछत्र के इतिहास को दर्शाती आठ फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा भी लगाई जाएगी। स्वास्थ्य और अनुशासन को बढ़ावा देने के लिए योग मुद्रा में एक प्रतिमा स्थापित होगी। यह प्रतिमा स्वस्थ महिला, सशक्त भारत का संदेश देगी।
विज्ञापन

भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के योगदान को समर्पित एक कांस्य प्रतिमा भी स्थापित की जा रही है। यह संस्थान वर्ष 1889 से देश की सेवा में है। यह प्रतिमा पशु स्वास्थ्य, वैक्सीन विकास और खाद्य सुरक्षा का महत्व दिखाएगी। इसका विषय ''''''''वन प्लांट वन हेल्थ'''''''' है। यह योजना आईवीआरआई-बरेली फुटपाथ प्लान के तहत क्रियान्वित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed