फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   IVRI Overbridge: Crane Starts Base Building

आईवीआरआई ओवरब्रिजः क्रेन ने शुरू किया बेस बनाने का काम

Thu, 09 Jul 2020 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 02:01 AM IST
विज्ञापन
IVRI Overbridge: Crane Starts Base Building
बुधवार से आईवीआरआई फ्लाईओवर का शुरू हुआ निर्माण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

शनिवार से रखे जाएंगे गार्डर, अक्तूबर से पहले ओवरब्रिज शुरू होने की संभावना

विज्ञापन
बरेली। आईवीआरआई ओवरब्रिज पर सीमेंट के गार्डर रखने का काम शनिवार से शुरू होगा। हरियाणा से आई क्रेन बृहस्पतिवार से यहां लोहे के स्लैब रखकर बेस तैयार कर रही है। चूंकि फिलहाल लॉकडाउन की वजह से ट्रेनों का संचालन बंद है लिहाजा रेलवे को ब्लॉक लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
आईवीआरआई ओवरब्रिज अक्तूबर से पहले ही शुरू होने की संभावना है। सीमेंट के गार्डर रखने के लिए दिल्ली से तीन दिन पहले ही क्रेन आ गई थी। गुरुवार को लोहे के स्लैब आने के बाद बेस बनाने का काम शुरू कर दिया गया जो बुधवार को लगभग पूरा हो गया। शनिवार से सीमेंट के गार्डर रखने का काम चालू होगा। ट्रेनों का संचालन बंद होने से गार्डर रखने के लिए रेलवे को ब्लॉक भी नहीं लेना पड़ेगा। ओवरब्रिज का काम जून 2017 में शुरू हुआ था। लोहे के गार्डर रखने का काम नौ दिसंबर 2019 को शुरू हुआ था। 18 दिसंबर तक सभी दस गार्डर रखे जाने थे लेकिन 15 दिसंबर को पानी बरसने के कारण काम रुक गया था। फिर 22 जनवरी से 25 जनवरी तक सभी गार्डर रख दिए गए।
विज्ञापन

इसके बाद जब सीमेंट के गार्डर रखे जाने थे तभी क्रेन दादरी चली गई और काम लटक गया। मार्च में लॉकडाउन शुरू होने के बाद पश्चिम बंगाल से आई लेबर भी लौट गई। इज्जतनगर रेल मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि गार्डर रखने काम निपटने के बाद शटरिंग और स्लैब डालने का काम होगा। जिसके बाद सेतु निगम काम शुरू करेगा। अक्तूबर से पहले ही ओवरब्रिज शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed