{"_id":"681e5d119553a267ea0235a0","slug":"ivri-overall-champion-in-sports-bareilly-news-c-4-lko1064-636492-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कानून मंत्रालय के अधिकारी के घर को चोरों ने बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कानून मंत्रालय के अधिकारी के घर को चोरों ने बनाया निशाना
विज्ञापन
बरेली। विधिक सेवा अधिकारी के घर को चोरों ने दूसरी बार निशाना बनाया है। चोरों ने घर में घुसकर घरेलू सामान चोरी कर लिया। बिथरी चैनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बहादुर सिंह विधि एवं न्याय मंत्रालय में विधिक सेवा अधिकारी के रूप में तैनात हैं। बहादुर सिंह ने बिथरी पुलिस को बताया कि उनका एक घर रामगंगानगर आवासीय योजना में है। घर में पेंट करवाने के लिए बहादुर सिंह ने भतीजे को बरेली भेजा तो पता चला कि उनके घर में चोरी हो गई है। चोर घर में रखे कपड़े और घरेलू सामान चोरी कर ले गए।
वर्ष 2021 में भी चोरों ने बहादुर सिंह के मकान में चोरी की थी। तब पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार कर सामान बरामद कर लिया था। बहादुर सिंह ने इस बात पर भी हैरत जताई कि उनके घर में चोरी हुई और पड़ोस में रहने वाले लोगों को भनक तक नहीं लगी। ब्यूरो