फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   IVRI lab to release sample report of Kovid-19 in 6 hours

6 घंटे में कोविड-19 के सैंपल की रिपोर्ट जारी कर देगी आईवीआरआई की लैब

Sun, 12 Apr 2020 11:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
IVRI lab to release sample report of Kovid-19 in 6 hours
आईवीआरआई में खुली लैब। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

हफ्ते भर में शुरू हो जाएगी, फिलहाल दूसरी प्रयोगशालाओं में लग रहा है न्यूनतम 36 घंटों का वक्त
विज्ञापन

बरेली और आसपास के जिलों से आने वाले 150 से 200 तक नमूनों की हर दिन होगी जांच
डीएम ने आईवीआरआई पहुंचकर लिया जायजा, शासन ने नामित किए दो माइक्रो बायोलॉजिस्ट

बरेली। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान यानी आईवीआरआई में तैयार होने जा रही प्रयोगशाला सिर्फ छह घंटे में कोविड-19 के सैंपलों की जांच कर रिपोर्ट जारी कर देगी। आईसीएआर की मंजूरी मिलते ही यहां प्रयोगशाला को कोरोना की जांच के लिए तैयार करने का काम शुरू कर दिया गया है। अगले हफ्ते प्रयोगशाला में नमूनों की जांच भी शुरू हो जाने की संभावना है। आईवीआरआई प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रयोगशाला के लिए जरूरी चीजों की लिस्ट रविवार को प्रशासन को सौंप दी।
कोविड-19 के नमूनों की जांच फिलहाल प्रदेश की सात प्रयोगशालाओं में की जा रही है। इन प्रयोगशालाओं से उनकी रिपोर्ट आने में न्यूनतम 36 घंटे का समय लग रहा है। आईसीएआर ने हाल ही में आईवीआरआई समेत देश के तीन पशु विज्ञान संस्थानों में कोविड-19 नमूनों की जांच की मंजूरी दी है। इसके बाद आईवीआरआई की बायो सेफ्टी लैब लेवल-3 को कोरोना की जांच के लिए तैयार करना शुरू कर दिया गया है। रविवार को प्रयोगशाला स्थापित किए जाने की तैयारियों का जायजा लेने आईवीआरआई पहुंचे डीएम नितीश कुमार ने बताया कि आईवीआरआई में इन नमूनों की जांच रिपोर्ट छह से सात घंटों के अंदर जारी कर दी जाएगी। इससे नमूनों की जांच में काफी तेजी आने की संभावना है। डीएम ने बताया कि आईवीआरआई प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के समन्वय के साथ प्रशासन की तैयारी है कि यह प्रयोगशाला एक सप्ताह में काम करना शुरू कर दे।
विज्ञापन

डीएम के मुताबिक प्रयोगशाला शुरू होने के बाद यहां बरेली और आसपास के जिलों से आने वाले डेढ़ सौ से दो तक नमूनों की रोज जांच हो सकेगी। संक्रमितों की जांच जल्द होने से कोरोना से लड़ पाना थोड़ा आसान हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस लैब के लिए टेस्टिंग किट जैसे सभी जरूरी सामान की खरीद प्रशासन की ओर से होनी है। इसके लिए उन्होंने आईवीआरआई के निदेशक और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को तत्काल यह बताने को कहा है कि उनकी क्या जरूरतें हैं। टेस्टिंग किट सरकार के तय रेट पर खरीदी जाएगी। लैब को शुरू कराने के लिए दूसरी तैयारियां भी तेजी से पूरी की जा रही हैं। प्रयोगशाला के लिए शासन की ओर से दो माइक्रो बायोलॉजिस्ट भी नामित कर दिए गए हैं जो प्रयोगशाला तैयार होने से पहले ही यहां अपनी ड्यूटी संभाल लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईवीआरआई में कोरोना की जांच के लिए लैब एक हफ्ते में शुरू करने की तैयारी है। लैब के लिए टेस्टिंग किट समेत जरूरत की व्यवस्था भी तेजी से पूरी कराई जा रही हैं। -नितीश कुमार, जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed