फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   IVRI bridge: coal tar laid on the bridge without cleaning the soil

आईवीआरआई पुलः बिना मिट्टी साफ कराए पुल पर बिछा दिया तारकोल

Fri, 23 Oct 2020 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
IVRI bridge: coal tar laid on the bridge without cleaning the soil
सड़क बिछाते मजदूर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। आईवीआरआई पुल पर काम पूरा हो गया है। इज्जतनगर स्टेशन की ओर बुधवार को पुल के एक हिस्से पर तारकोल बिछाने का काम किया गया। इस काम में अनियमितता बरती जा रही है। बिना मिट्टी साफ किए ही उस पर तारकोल बिछाया जा रहा है। इससे पुल की सड़क के जल्द उखड़ने का अंदेशा है।
विज्ञापन

आईवीआरआई पुल के कुछ हिस्से पर बुधवार को तारकोल बिछाने के दौरान पहले से बिछाई गई गिट्टी से न ही मिट्टी साफ की गई और न ही इस पर ब्रुश से सफाई की गई। यहां बिना सफाई किए ही तारकोल बिछा दिया गया। इंजीनियरों का कहना है कि ऐसे तो यह जल्द ही उखड़ जाएगी। गिट्टी की सफाई होने के बाद ही तारकोल बिछाया जाना चाहिए था। सेतु निगम के डीपीएम वीके सेन का कहना है कि हर जगह सफाई के बाद ही तारकोल-बजरी बिछाई जाती है। यदि किसी हिस्से पर बिना गिट्टी की सफाई के तारकोल डाला गया है तो उसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed