फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ITI... studies in modern trades will start from the new session

Bareilly News: आईटीआई... नए सत्र से आधुनिक ट्रेडों में होगी पढ़ाई

Tue, 16 Jul 2024 06:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
ITI... studies in modern trades will start from the new session
बरेली। युवाओं का हुनर निखारने के लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में नए सत्र से आधुनिक ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इंडस्टि्रयल आईओटी, कैम प्रोग्रामर और आर्टीसन यूजिंग एडवांस टूल्स में प्रवेश के लिए चार अगस्त तक आवेदन किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

आईटीआई में प्रशिक्षण के लिए प्रदेश सरकार ने टाटा समूह के साथ समझौता किया है। ऐसे में आईटीआई विश्व बैंक महिला में तीन नए ट्रेडों की पढ़ाई शुरू होगी। प्रधानाचार्य टीकम शरण ने बताया कि टाटा समूह के सहयोग से परिसर में विगत वर्ष भवन तैयार किया गया है। नई ट्रेडों का प्रशिक्षण देनेे के लिए संस्थान के प्रशिक्षकों को लखनऊ में प्रशिक्षित भी किया गया है। टाटा समूह की ओर से दो प्रशिक्षक भी उपलब्ध कराए गए हैं, जो प्रशिक्षण में सहयोग करेंगे। आधुनिक लैब भी तैयार की जा चुकी है। विद्यार्थियों के प्रशिक्षण कराया जाने की देर है।
विज्ञापन


इन तकनीकी कोर्स से मिलेगा रोजगार
संस्थान में इंडसि्ट्रयल इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) की 20, कैम (कंंप्यूटर एडेड मैन्युफैक्चरिंग) प्रोग्रामर की 40 और आर्टीसन यूजिंग एडवांस टूल्स की 20 सीटों पर आवेदन मांगे गए हैं। इन पाठ्यक्रमों की अवधि एक वर्ष निर्धारित की गई है। आर्टीसन यूजिंग एडवांस टूल्स से विद्यार्थी पदार्थ के गुणों के बारे में जानेंगे। इसका इस्तेमाल थ्री डी तकनीक से डिजाइन तैयार करने में होता है। इसमें दक्ष युवा खिलौना, मूर्ति, आर्किटेक्चर, फुटवियर मेकिंग आदि क्षेत्र में पहचान बना सकेंगे। विद्यार्थी इंडस्टि्रयल इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) में कृत्रिम बुद्धिमत्ता और इंटरनेट का इस्तेमाल करते हुए मशीनों के संचालन के बारे में सीखेंगे। आधुनिक इंडस्ट्री में इसका उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। इसी तरह कैम प्रोग्रामर में विद्यार्थी कंप्यूटर आधारित प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



चार अगस्त तक होंगे प्रवेश
जिले में संचालित राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश के लिए चार अगस्त की रात 12 बजे तक http://www.scvtup.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। विस्तृत जानकारी किसी भी आईटीआई में सुबह 10 से शाम पांच बजेे तक प्राप्त की जा सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed