{"_id":"5f9875ff8ebc3e9bfe29de5f","slug":"iti-6500-trainees-will-appear-in-two-shifts-bareilly-news-bly424860135","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई : दो पालियों में 6500 प्रशिक्षु देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई : दो पालियों में 6500 प्रशिक्षु देंगे परीक्षा
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : demo photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
23 नवंबर से सुबह दस बजे से शुरू होगी परीक्षाएं, दिशा-निर्देश जारी
विज्ञापन
बरेली। राजकीय और प्राइवेट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) की परीक्षाएं 23 नवंबर से शुरू होंगी। मिनिस्ट्री ऑफ स्किल डेवलपमेंट एंड एंटरप्रिन्योरशिप की ओर से परीक्षा की तिथियां जारी कर दी गई हैं। परीक्षाएं दो पालियों में सपन्न कराई जाएंगी
संयुक्त निदेशक राजेंद्र प्रसाद के मुताबिक, 23 नवंबर को इंजीनियरिंग ड्राइंग की परीक्षा सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। इसमें प्रथम वर्ष के छात्र शामिल होंगे, जबकि दोपहर ढाई बजे से होने वाली इस परीक्षा में द्विवर्षीय पाठ्यक्रम के छात्र शामिल होंगे। 25 नवंबर से 27 नवंबर तक एक वर्षीय कोर्स के छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं सुबह साढ़े नौ बजे से होंगी। 28 नवंबर, एक और 2 दिसंबर को द्विवर्षीय पाठ्यक्रमों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं होनी हैं। बाकी सभी परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी। इसमें करीब 6500 प्रशिक्षु शामिल होंगे। बता दें कि 18 नवंबर से परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड होंगे।
ऑनलाइन सेंटरों की होगी मैपिंग : दो से नौ नवंबर तक परीक्षा के लिए निर्धारित ऑनलाइन सेंटरों की मैपिंग की जाएगी। 18 से 22 नवंबर के बीच प्रवेश पत्र डाउनलोड होने शुरू होंगे। लिखित परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल अभी नहीं आया है। विभाग के निर्देश पर बरेली मंडल में एक-एक सेंटर ऑनलाइन परीक्षा के लिए तय हो गया था।
विज्ञापन
अब ऑनलाइन होगी परीक्षाएं : बता दें कि बरेली में 61 आईटीआई संस्थान संचालित हैं। इनमें एक और दो वर्षीय पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष के 6500 प्रशिक्षुओं की परीक्षाएं होनी हैं। महामारी के चलते परीक्षाएं टल रही थीं। पहले ऑफलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से परीक्षा की तैयारी थी। अब तय हुआ है कि परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी।