{"_id":"6ac150d37cdbfee25d09ce45","slug":"itbps-parveen-brings-glory-to-bareilly-by-winning-gold-at-the-asian-games-bareilly-news-c-4-bly1015-980189-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आईटीबीपी की परवीन ने एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतकर बढ़ाया बरेली का मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आईटीबीपी की परवीन ने एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतकर बढ़ाया बरेली का मान
विज्ञापन
बरेली। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की तृतीय वाहिनी में तैनात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) परवीन हुड्डा ने एशियाई खेलों में महिलाओं की 65 किलोग्राम बॉक्सिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर बरेली का मान बढ़ाया है।
आईटीबीपी तृतीय वाहिनी के उप सेनानी मोहित कुमार के मुताबिक, हरियाणा के रोहतक की रहने वाली परवीन वर्ष 2021 से बरेली स्थित तृतीय वाहिनी आईटीबीपी के बुखारा कैंप में तैनात हैं। वह आईटीबीपी की केंद्रीय टीम से खेलकर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व करती हैं। अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना यूनिट के लिए भी गौरव का विषय है। फाइनल मुकाबले में उन्होंने ताइवान की चेन निएन चिन को 3-2 से हराकर अपने अंतरराष्ट्रीय कॅरिअर में एक और उपलब्धि जोड़ ली। इस उपलब्धि से आईटीबीपी की सभी यूनिटों में खुशी का माहौल है।
वर्ष 2019 से शुरू हुआ अंतरराष्ट्रीय पदकों का सफर
परवीन हुड्डा के अंतरराष्ट्रीय पदक जीतने का सिलसिला वर्ष 2019 से शुरू हुआ। नेपाल के काठमांडू में आयोजित दक्षिण एशियाई खेलों में उन्होंने 60 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। वर्ष 2022 में जॉर्डन के ओमान में आयोजित एशियाई एमेच्योर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में परवीन ने 63 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन
ड्यूटी और बॉक्सिंग रिंग की दोहरी जिम्मेदारी निभा रहीं परवीन
बरेली में तैनाती के दौरान परवीन ने जहां आईटीबीपी की जिम्मेदारियों का निर्वहन किया, वहीं खेल के मैदान पर देश का प्रतिनिधित्व करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल कीं। एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक उनकी इसी खेल यात्रा की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में शामिल हो गया है। वह ड्यूटी और बॉक्सिंग रिंग में देश के लिए दोहरी जिम्मेदारी निभा रही हैं।