{"_id":"68f826c48d85bde23c0cb629","slug":"it-was-written-in-the-book-i-accept-christianity-bareilly-news-c-4-vns1074-750609-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: किताब में लिखा था... मुझे ईसाई धर्म कुबूल है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: किताब में लिखा था... मुझे ईसाई धर्म कुबूल है
विज्ञापन
बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र की सुपर सिटी कॉलोनी के किराये के घर में धर्मांतरण का खेल पकड़ा गया तो काफी भीड़ लग गई। यहां से जो साहित्य पुलिस को मिला उस पर ईसाई धर्म कुबूल है जैसी बातें लिखी थीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि सप्ताह में एक बार यहां भीड़ लगती थी तो धर्म के नाम पर ब्रेनवॉश किया जाता था।
बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि रिषभ ठाकुर ने पुलिस को वह किताब सौंपी, जिसे हाथ में देकर धर्म परिवर्तन कराने वालों को दीक्षा दी जाती थी। इसमें ऊपर शीर्षक स्तुति आराधना लिखा था। रिषभ ने आरोप लगाया कि पादरी ने किताब पर लिखे शब्दों का उच्चारण कराया कि हे ईशू भगवान मैं आपकी शरण में आ गया हूं और ईसाई धर्म कुबूल करता हूं। आरोप लगाया कि पादरी ने उन लोगों के साथ भी धोखा किया। स्थानीय लोगों ने दबी जुबान पुलिस को बताया कि सुमित मैसी यहां बुलाकर लोगों को मानसिक रूप से धर्म बदलने के लिए तैयार करता था। ईसाई धर्म के फायदे बताता था।
लोगों ने बताया कि पहले इन लोगों ने यहां कोचिंग के बहाने मकान किराये पर लिया। बच्चों के सहारे धीरे-धीरे स्थानीय लोगों को जोड़ना शुरू किया। उसके बाद कोचिंग बंद कर प्रार्थना सभा शुरू कर दी। ब्यूरो