{"_id":"664a7f6d382f5114e50f2884","slug":"it-was-day-the-night-was-hot-the-minimum-temperature-crossed-27-degrees-bareilly-news-c-4-bly1015-404541-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तप रहा दिन, गर्म होने लगी रात, न्यूनतम पारा 27 डिग्री पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तप रहा दिन, गर्म होने लगी रात, न्यूनतम पारा 27 डिग्री पार
विज्ञापन
बरेली। भीषण गर्मी से तप रहे दिन के साथ अब रात को भी सुकून नहीं मिल रहा है। रविवार को न्यूनतम तापमान पहली बार एक डिग्री बढ़त के साथ 27.2 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। मौसम विभाग ने सप्ताहभर में अधिकतम तापमान के 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान जताया है।
सप्ताहभर से गर्मी के तेवर से लोग बेहाल हो रहे हैं। सुबह नौ बजने के साथ ही तेज धूप की वजह से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। दोपहर में आसमान से बरस रही तपिश शरीर झुलसा रही है। सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। अब न्यूनतम पारा भी 27 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने से रात को भी सुकून नहीं मिल पा रहा है। इधर, मौसम विभाग ने लू का अलर्ट भी जारी कर दिया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक अनुमान है कि अगले तीन दिन में गर्मी का उग्र रूप दिखेगा। बीते 14 वर्षों में चार बार मई में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंचा है। रविवार को अधिकतम पारा 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सर्वाधिक तापमान है।